मेनू
News

कोटद्वार के होमगार्ड भी जरुरत मंदों की मदद को आगे आए

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026
कोराना फाइटर होमगार्डों के जवान भी जरुरत मंदों की मदद को आए आगे

कोविड=19 के संकट में पूरे देश में कई सामाजिक संगठन, व्यापारियों, कर्मचारियों और कयी कर्मचारी संघ द्वारा जरुरत मंदों को मदद देने काम किया जा रहा है। ऐसे ही नेक लोगों में कोटद्वार के कोरोना फाइटर्स की भूमिका निभा रहे होमगार्ड के जवान भी तैनात हैं जो ड्यूटी के  साथ जरुरत मंदों की मदद करने में अपना योगदान दे रहे हैं।

*कोविड-19(कोरोना वायरस)महामारी के चलते तहसील-कोटद्वार(जिला-पौड़ी गढ़वाल)के अन्तर्गत कोटद्वार नगर प्लाटून से व दुगड्डा ग्रामीण प्लाटून से कुछ होमगार्ड्स जवानों द्वारा इस संकट काल में क्षेत्र के गरीब व असहय परिवारों को राशन के पैकिट बाँटकर उनकी थोडी सी मदद करने की छोटी सी पहल की है।*

     *इसमें कार्यवाहक प्लाटून कमांडर कोटद्वार/पी0एस0 कोटद्वार प्लाटून-नरेश सिंह व होमगार्ड्स-हरेन्द्र सिंह,सुनील बिष्ट,भारत सिंह,मदन लाल,देवेन्द्र सिंह,नरेन्द्र सिंह,दिनेश मोहन,गोपी राम,जीत बहादुर,ताहिर अली,तीरथ सिंह,आशीष बलोधी द्वारा अपना योगदान दिया गया है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें