कोटद्वार की नई अपर पुलिस मनीषा जोशी ने संभाला कार्यभार
नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने शनिवार को कोटद्वार पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। मनीषा जोशी ने मिडिया से मुलाकात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं को न्याय दिलाने , स्कूली बच्चों में बढते नशे की रोकथाम, कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, बाहरी राज्यों से कोटद्वार में व्यापार करने वाले फेरी,फड लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों का सत्यापन करना, महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर अनावश्यक कालेजों से बाहर विशेष रूप से छात्राओं को काउंसलिंग कर अविभावकों से मिलकर रोक लगाने, पहाड़ी क्षेत्रों से महिला, बच्चियों की तस्करी की रोकथाम महिला हेल्पलाइन मैं आने वाली शिकायतों का निस्तारण, अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाकर गंभीरता से निपटाने पर फोकस किया जायेगा।
