मेनू
News

कोटद्वार की खोह नदी में कोटड़ीढांग सनेह के स्कूली बच्चे बरसात में जेसीबी और पाकलैंड मशीन से घर वापसी करते हुए

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार की खोह नदी में कोटड़ीढांग सनेह के स्कूली बच्चे बरसात में जेसीबी और पाकलैंड मशीन से घर वापसी करते हुए 

उत्तराखंड में जेसीबी और पाकलैंड केवल खनन ही नहीं नदियों में पुलों का काम भी करती हैं….! 

  देखें वीडियो – 

 कोटद्वार। बरसात के दिनों में पहाड़ों में होने वाली बरसात भाबर और तराई क्षेत्रों के लिए मुसीबतों का पिटारा लेकर ही आती है। सरकार और स्थानीय प्रशासन के ढुलमुल रवैए से आमजनों सहित स्कूली बच्चों के लिए भी अनेक परेशानियां पैदा कर देती है।

  ऐसा ही कुछ मामला सोमवार को दोपहर में दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल के आसपास क्षेत्रों में हुई बरसात ने गांव पापड़ी सनेह व कादरगंज,बगनाला सहित कैंचीवाला के स्कूली बच्चों और उनके अविभावकों के लिए दोपहर में सकूल की छुट्टी के बाद पता चला कि खोह व कोल्हू नदी में बरसात का पानी बढ़ गया जिससे घर वापसी कर रहे बच्चे व उनके माता-पिता/अविभावक नदी के छोर से दूसरे छोर को तकते रह गए।

  ऐसी स्थिति में मौके की नजाकत समझते हुए सनेह क्षेत्र में खोह नदी की सुरक्षा दीवार व तटबंधों का कार्य कर रहे ठेकेदार द्वारा अपना कार्य रोककर स्कूली बच्चों को नदी पार करने बीड़ा उठाते हुए बच्चों को अपनी जेसीबी और पाकलैंड मशीन से नदी पार करवाई जिससे बच्चों व अविभावकों ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि ऐसी स्थिति हर वर्ष आती परन्तु प्रशासन और सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं देता और लोगों को स्थानीय लोगों व संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। तटबंध का कार्य कर रहे ठेकेदार की स्थानीय लोगों को समय पर मदद करने से पूरे क्षेत्र में वाहवाही हो रही है, वहीं प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर लोगों में भारी आक्रोश है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें