मेनू
News

कोटद्वार का ट्रेचिंग ग्राउंड या बीमारियों का आमंत्रण

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार का ट्रेचिंग ग्राउंड लगातार कोटद्वार वासियों के लिए मुसीबतों का पहाड़ बनता जा रहा है । जिस प्रकार से टेचिंग ग्राउंड में कूड़ा अब उसके बाहर डाला जाने लगा है , उससे वह कूड़ा आसपास के क्षेत्र में बिखरता जा रहा है, जिस कारण लकड़ीपडाव, झूला बस्ती रतनपुर, में बीमारियां का प्रकोप बढ़ने लगा है। कोटद्वार  नगर निगम बनने के बाद से अभी तक स्थाई टीचिंग ग्राउंड न बनने के कारण अस्थाई ट्रेचिंग ग्राउंड जान में आफत  बना हुआ है ।लगातार प्रशासन के साथ ग्रामीणों की बैठकों के बावजूद भी  स्थाई समाधान ना होने के कारण teaching ground में कूडे का अंबार अब टचिंग ग्राउंड से बाहर डाला जाने लगा है ,जिसके कारण पूरे क्षेत्र में भयानक बदबू से कई प्रकार की बीमारियां घर करने लगी हैं ।नगर निगम लगातार टेचिंग ग्राउंड की व्यवस्था को लेकर लगातार असफल होता जा रहा है ।नगर निगम के पास न तो टचिंग ग्राउंड के लिए कोई स्थाई और ठोस व्यवस्था है, लगता नहीं कोटद्वार के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के पास ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए कोई स्थाई समाधान है ।1 साल नगर निगम बने हुए हो चुका है ,लेकिन अब तक कोरबा की सबसे बड़ी गंभीर समस्या कूड़ा निस्तारण के लिए न तो अधिकारी व कर्मचारी और ना हे जनप्रतिनिधि कोई ठोस योजना बनाने में सक्षम हुए हैं ।अब तक कोई और कूड़ा निस्तारण न होने के कारण कोटद्वार में जगह-जगह कूड़े के ढेरों अंबार कोटद्वार के प्रशासनिक व्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाने के लिए काफी है।

संबंधित खबरें