मेनू
News

कोटद्वार कांग्रेस ने महिला दिवस राज्य में महिला उत्पीडन को लेकर पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर मनाया

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार कांग्रेस ने महिला दिवस राज्य में महिला उत्पीडन को लेकर पर राज्य सरकार का पुतला दहन कर मनाया 

 कोटद्वार । पूरे देश में  8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति की उपलब्धियों को लेकर जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जा रहा है। 8 मार्च को पूरे देश में मातृशक्ति की ममता, नेतृत्व व उनकी निःस्वार्थ पारिवारिक सेवा के रूप में सम्मानपूर्वक याद किया जाता है। वहीं कोटद्वार में कोटद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, व कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार के राज मे महिलाओं में हुए अत्याचार, उत्पीडन के विरोध में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी , कोटद्वार की अंजलि थापा को न्याय दिलाने के लिए जिसकी कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी , उत्तराखंड में जितनी भी मां ,बहन बेटियों के साथ अत्याचार हुआ उन सबको न्याय दिलाने के विरोध में और भाजपा मंत्री द्वारा दी गई पहाड़ियों को गाली देने के विरोध में तथा राज्य भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा आम उत्राखंडियों सड़क छाप बताने जैसे भड़काऊ व बेहूदे बयानों के खिलाफ  विरोध-प्रदर्शन कर कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर झंडा चौक के समीप भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत,जानकी बुडाकोटी, विनीता भारती, रेशमा, छाबड़ा, लता, दीपा, महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महावीर रावत, पूर्व सैनिक कांग्रेस विभाग के प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव सुदर्शन रावत, नंदन सिंह रावत, राजीव कपूर, चंद्र मोहन रावत,महेंद्र सिंह, रजनीश उप्पल,सुनील दत्त सेमवाल,नीरज बहुगुणा,मनीष रावत ,मनीष चौहान, बॉबी बिष्ट, दीपक, रुपेश , मानसर सिंह सैनी, वसीम, रानू ,अनुज गुसाई ,मनीष चातुरी ,अनस ,मुकुल नेगी ,देवेंद्र रौथान ,आमिर, अजीम ,बिलाल, रॉबिन चौहान आदि शामिल थे । 

संबंधित खबरें