कोटद्वार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, मोटाढांग से निम्बूचौड तक
कोटद्वार; कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा पूरे देश में कांग्रेसियों को संगठित करने के साथ देशभर में भाजपा सरकार की आमजन विरोधी नितियों के खिलाफ जनता को जगाने के लिए कांग्रेसी रैली निकाल कर पैदल यात्रा कर जनता से रूबरू हो रहे हैं। कोटद्वार में भी भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन मे कोटद्वार कांग्रेस ने भारत जोडो यात्रा का आयोजन किया गया।
भारत जोडो यात्रा मोटाढाक चौराहा से प्रारम्भ होकर विभिन्न वार्डों से होते हुए निम्बूचौड चौराहे पर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों द्वारा भारत जोडो नफरत छोडो,बेरोजगारौ को रोजगार दो,मंहगाई पर लगाम लगाओ,अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो,संवैधानिक संस्थाऔ दुरुपयौग बंद हो नारे लगाते मार्च कर रहे थे। कांग्रेसियों का नेतृत्व पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा,विनोद नेगी, रुपेंद्र सिह सहित कई महिलाकार्यकर्ता व स्थानीय कांग्रेसी भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल रहे।
4 जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट , पौड़ी जिले में 34 स्थल चयनित
सूचना/पौड़ी/18 नवम्बर, 2022ः जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपद में 4 जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ एनआईसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और बीएसएनएल के अधिकारियों को जनपद में 4 जी कनेक्टिवीटी से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता आधारित प्रारंभ करने और निर्धारित समायावधि में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने भारत संचार निगम लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर चयनित की गयी साइट जहां पर राजस्व विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध करवाई जा चुकी है उन साइट पर तत्काल कनेक्टिवीटी का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने इस संबंध में टेलिकॉम समिति को कार्यो की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएसएनएल को निर्देशित किया कि 4 जी कनेक्टिवीटी से संबंधित कार्यो के संपादन में टेंडर प्रक्रिया सहित अन्य औपचारिकताओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जिन साइटों में सरकारी अथवा गैरसरकारी जो भी भूमि अनूमन्य होगी अगर अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई तो उस संबंध में अग्रीम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही यदि भूमि वन विभाग से संबंधित है तो उस संबंध में भी अग्रीम कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि निर्धारित समयावधि में 4 जी कनेक्टिवीटी के कार्यो को पूर्ण किया जा सके।
विविध है कि भारत सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के यू0एस0ओ0एफ0 (यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिकेशन फंड) के अंतर्गत संपूर्ण देश को 4 जी सेवा प्रदान करने का कार्यक्रम है तथा जनपद पौड़ी में भी इस संबंध में तेजी से कार्य किया जायेगा।
जनपद पौड़ी में अभी तक कुल 34 साइट का चयन किया गया है जहां पर 4 जी कनेक्टिवीटी प्रदान की जानी है।
इस दौरान बैठक में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, मंडल अभियंता भारत संचार निगम लि0 मानवेंद्र लहरिया, तहसीलदार सुशीला कोठियाल, तहसीलदार धुमाकोट यशवीर सिंह, अवर दूरसंचार अधिकारी हरिओम असवाल सहित वर्चुअल माध्यम से राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कार्मिक बैठक से जुड़े हुए थे।
मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा, समय पर हो कार्य- जिलाधिकारी
सूचना/पौड़ी/18 नवम्बर, 2022ः जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 वां वृत लोक निर्माण विभाग पौड़ी, लोक निर्माण खंड पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, बैंजरों, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड पौड़ी व लैंसडाउन से सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित कार्याे की प्रगति, नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका पौड़ी, श्रीनगर व दुगड्डा से संबंधित कार्यों, जल संस्थान पौड़ी व कोटद्वार पेयजल निगम, शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग इत्यादि विभागों से मा0 मुख्यमंत्री की घोषणा से संबंधित योजनाओं की प्रगति की आख्या प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री से संबंधित योजनाओं की प्रगति को और तीव्र गति से बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों को आपसी समन्वय से भूमि हस्तांतरण के साथ-साथ अन्य सभी छोटे-बड़े मुद्दों का समाधान करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो विभाग कार्य भूमि हस्तांतरण की वजह से लंबित है उनको प्राथमिकता में लेते हुए तत्काल भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों का समाधान करें। कहा की भूमि हस्तांतरण से यदि कोई मामला ज्यादा समय से लंबित है उसका दो-तीन दिन में निस्तारित करवाएं, जिससे विकास कार्यों को अधिक तेजी मिले।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए वन विभाग के समन्वय से भूमि हस्तांतरण प्रकरणों को तथा राजस्व विभाग और संबंधित अन्य संस्थानों से इस संबंध में जो भी कार्यवाही की जानी है तेजी से करें। साथ ही शासन स्तर पर जो मामले प्रस्तुत किए जाने हैं उनको भी गंभीरता से और तत्परता से प्रस्तुत करते हुए उसका निराकरण कराएं। उन्होंने संबंधित पटल सहायक को सभी विभागों से विकास कार्याे से संबंधित कार्यों का अलग-अलग विवरण व जो कार्य निर्धारित समय से पहले समाप्त हो सकते हैं, जो निर्धारित समय में ही पूर्ण होंगे तथा जिन में अधिक समय अपेक्षित है उनका अलग-अलग विवरण देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में मा0 मुख्यमंत्री की विकास कार्यों की घोषणाओं की प्रगति संतोषजनक है, लेकिन इनकी प्रगति को और तेज किया जा सकता है। जिलाधिकारी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि थलीसैंण के अंतर्गत चुठानी-इज्जर मोटर मार्ग, पैठाणी-भरीक मोटर मार्ग की वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही 15 दिन के भीतर पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने लोनिवि को निर्देशित किया कि उफरेखाल-भतपांव-गाड़-खर्क-भराड़ीधार मोटर मार्ग की डिजिटल मैपिंग करें। वहीं उन्होंने सिंचाई विभाग को नगर निगम कोटद्वार में सिंचाई नहर व गुल संबंधित की योजना तत्काल तैयार कर शासन को प्रेषित करने तथा सतपुली व बीरोंखाल झील निर्माण संबंधी घोषणाओं के संबंध में तत्काल पर्यटन विभाग से निरीक्षण कर कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता लोनिवि पी0एस0 बृजवाल, अधीक्षण अभियंता पेयजल संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान संजय सैनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनंद भारद्वाज, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पौड़ी डी0के0 नौटियाल, लैंसडाउन पीएस बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

