मेनू
News

कोटद्वार कलालघाटी के नाम में हुआ बदलाव, अब कण्वघाटी के नाम से जाना जाएगा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार में रविवार से होगी सेना की भर्ती की शुरुआत, पहले दिन उत्तरकाशी जिले के आजमाएंगे भाग्य

46376 हजार युवाओं ने करवाया है रजिस्टे्रशन 

कोटद्वार।कोटद्वार में रविवार से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन व स्थानीय प्रसाशन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली है। सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया की कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी सभी प्रकार की सावधानिया जैसे शारीरिक दूरी, सेनेटाइजर का इस्तेमाल व मास्क पहनने आदि का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, साथ ही दलालों से सावधान रहने की अपील की है। कर्नल बाजपेई ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शी है व कोई भी दलाल किसी भी युवा को भर्ती नहीं करवा सकता। उन्होंने युवाओं से पैसे लेकर भर्ती का झांसा देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा है।सेना के कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि रविवार को होने  वाली भर्ती से पूर्व समस्त प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है, भर्ती होने वाले युवाओं के 46376हजार रजिस्टे्रशन करवा दिये गये हैं। भर्ती रैली के दौरान फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती होने वाले युवाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।  भर्ती स्थल पर समस्त व्यवस्थाओं को भी चाकचौबंध कर दिया गया हैं। भर्ती स्थल पर विद्युत विभाग, जलसंस्थान, पुलिस विभाग सहित सम्बधित विभागों को चाकचौबंध व्यवस्था बनाये जाने के लिए निर्देशित कर दिया है। कर्नल विनीत वाजपेयी ने  बताया कि उत्तरकाशी जिले की भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य… जानिए कहां-कहां मिलेगी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट…

पौड़ी। गब्बर सिंह कैम्प कौडिया कोटद्वार में 20 दिसम्बर से 2 जनवरी तक आयोजित भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को कोविड के तहत मेडिकल फिटनेस/नो रिस्क सर्टिफिकेट प्राथमिकता के आधार पर जारी करने हेतु जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी को दिशा निर्देश दिये। जिस पर कार्यवाही करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी मनोज शर्मा ने जनपद के समस्त ब्लॉकों में अभ्यार्थियों के लिए मेडिकल फिटनेस/नो रिस्क सर्टिफिकेट बनाने हेतु अस्पतालों की सूची जारी की। गौरतलब है कि कोविड टेस्ट के संदर्भ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिये गये निर्देश के क्रम में भर्ती रैली के प्रतिभागियों को कोविड के मेडिकल फिटनेस/नो रिस्क सर्टिफिकेट उपलब्ध कराये जा रहे है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी मनोज शर्मा द्वारा जारी भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को कोविड के तहत मेडिकल फिटनेस/नो रिस्क सर्टिफिकेट प्रदान किये जाने वाले अस्पताल विकास खण्ड वार इस प्रकार है- विकासखण्ड कोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट व सबदरखाल कोट। विकास खण्ड रिखणीखाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल। विकास खण्ड जयहरीखाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल। विकास खण्ड कल्जीखाल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घण्डियाल। विकास खण्ड द्वारिखाल में स्वास्थ्य केंद्र चैलुसैंण, संयुक्त चिकित्सालय सतपुली तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी। विकास खण्ड पाबौ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ। विकास खण्ड खिर्सू में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू तथा संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर। विकास खण्ड पौड़ी में डीटीसी पौड़ी तथा जिला चिकित्सालय पौड़ी। विकास खण्ड दुगड्डा में सीएचसी कलालघाटी व डीसीसीसी कौड़िया कैंप एवं संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा। विकास खण्ड यमकेश्वर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर एवं स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणझूला। विकास खण्ड नैनीडांडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा व स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट। विकास खण्ड बीरोंखाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल। विकास खण्ड थलीसैंण में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पैठाणी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, अति. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुंगीधार तथा राजकीय ऐलोपैथिक उफरैंखाल। विकास खण्ड एकेश्वर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटीसैंण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौंगांवखाल। विकास खण्ड पौखड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पौखड़ा में समय प्रात: 9 से 5 शाम बजे तक भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों के लिए मेडिकल फिटनेस/नो रिस्क सर्टिफिकेट बनाये जाएंगे। जिस हेतु उन्होंने समस्त चिकित्साधिकारी को पत्र जारी किया है। यदि कोई अभ्यार्थी अन्य जनपद से आता है तो उसे भी मेडिकल फिटनेस/नो रिस्क सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे।

कोटद्वार कलालघाटी के नाम में हुआ बदलाव, अब कण्वघाटी  के नाम से जाना जाएगा

कोटद्वार।नगर निगम कोटद्वार के कलालघाटी क्षेत्र को अब कण्वघाटी के नाम से जाना जाएगा। यह आदेश शहरी विकास अनुभाग-2 के सचिव शैलेश बगौली ने तत्काल प्रभाव से नगर आयुक्त कोटद्वार को प्रेषित किया है।शहरी विकास अनुभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा-06 के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार क्षेत्र के कलालघाटी का नाम परिवर्तित करते हुए कण्वघाटी किया गया है. शहरी विकास अनुभाग-2 के सचिव शैलेश बगौली ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए नगर आयुक्त कोटद्वार को भेजा है।कलालघाटी राजाभरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम के समीप स्थित है. कलालघाटी भारतीय डाक सेवा का एक पोस्ट ऑफिस का नाम है। नाम परिवर्तन होने से भारतीय डाक सेवा को भी अपने सभी कागजातों में नाम परिवर्तन करना होगा, जिससे कि भारतीय डाक सेवा को भी काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कलालघाटी के नाम से जाना जाता है। इस बैंक को भी अपने दस्तावेजों में कलालघाटी की जगह कण्वघाटी अंकित करने में काफी खर्चा उठाना पड़ेगा। साथ ही कई स्कूल, पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पटवारी चौकी सहित कई जगहों पर नाम अंकित करने के लिए सरकारी धन खर्च करना पड़ेगा।

पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोर को किया गिरफ्तार

कोटद्वार। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की गयी एक ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।थाना कोतवारी प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने हल्दूखाता मल्ला निवासी संतोष रावत पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि विगत 17 दिसम्बर, 2020 को अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में रखी टै्रक्टर की ट्राली चोरी कर ली गयी है। वादी की तहरीर पर थाना कोतवाली ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। चोरी की घटना संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ट्राली की बरामदगी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें गठित पुलिस की टीम ने झण्डीचौड़ तिराहे से उक्त नम्बर की ट्राली को पकड़ लिया। साथ ही ट्राली चुराने वाले अभियुक्त नरेन्द्र उर्फ नरी पुत्र महिपाल सिंह नेगी को भी गिरफ्तार कर टै्रक्टर को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

उत्तराचंल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसो. का प्रान्तीय अधिवेशन सम्पन्न

कोटद्वार। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का सप्तम प्रान्तीय द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ हुआ।देवी रोड स्थित मथुरा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अधिवेशन का प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धनसिंह रावत एवं लैन्सडौन विधायक दिलीप रावत व पौड़ी विधायक मुकेश कोली के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से भी बेहतर सेवा दिये जाने की बात करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार से लोगों को परेशान न होना पड़े। इसकी समस्त जिम्मेदारी विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की ही होती है। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की समस्या विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार सहित 12 सूत्रीय मांगोें को लेकर मांगपत्र भी सौंपा गया। उच्च शिक्षा मंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को 30 दिसम्बर से पूर्व बैठक आहूत करने की बात कही गयी तथा उक्त बैठक में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक राज उनियाल, प्रान्तीय महामंत्री कुलदीप रावत, नवीनचन्द्र जोशी, कुंवर सिंह रावत, गिरधर सिंह बिष्ट, भगत सिंह राणा, मनोज नवानी, गणेश गौड़ सहित समस्त जनपदों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे।

संबंधित खबरें