मेनू
News

कोटद्वार और दुगड्डा पुलिस ने अवैध शराब धंधेबाजों को दबोचा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 36 बोतल और 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, अलग-अलग घटनाओं में 4 अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा  चैकिंग के दौरान प्रवीण कुमार व सर्वेन्द्र सिंह को 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दुगड्डा बैरियर पर वाहन संख्या HR 55 AA 9456 Xcent car व वाहन संख्या DL1 C A D 8378 वैगनार कार  मे  गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-प्रवीण कुमार पुत्र बच्चीराम निवासी- जवाडी, पोस्ट- जवाड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग हाल निवासी संगम विहार साउथ दिल्ली के कब्जे से 19 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ।सर्वेंद्र सिंह पुत्र महिताब सिंह निवासी अंगणी पट्टी बिजला बदलपुर तहसील लैंसडौन जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी  C 3 गली नंबर 2 राजपुर खुर्द छतरपुर नई दिल्ली के कब्जे से 17 बोतल

पुलिस टीमः- उप निरीक्षक श्री ओमप्रकाश (चौकी प्रभारी दुगड्डा)कांस्टेबल अनिरुद्ध सिंह कांस्टेबल मनोज सिंह नेगी कांस्टेबल अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कोटद्वार में मे भी दो धंधेबाजों पर नकेल

कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत काशीरामपुर से रुटीन चैकिंग के दौरान दो शराब के धंधेबाज युवकों  सागर नेगी व सौरभ रावत को 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ काशीरामपुर तल्ला से वाहन संख्या KA 04 HF 0995 (मो0सा0 पल्सर) मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध  कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तः- सागर नेगी पुत्र अर्जुन सिंह नेगी निवासी- लालपानी, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल। सौरभ रावत निवासी लालपानी, कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल। 

स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे 

कोटद्वार।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जनपद के समस्त तहसील एवं विभिन्न स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जबकि मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे को बर्ड बॉक्स भेंट कर गौरया पक्षी के संरक्षण अभियान का शुभारम्भ करते हुए लोगों को पशु-पक्षी, पर्यावरण संरक्षण को दिया बढ़ावा।

जनपद मुख्यालय में निर्धारित सफाई अभियान कार्यक्रम के तहत कंडोलिया-देवप्रयाग मार्ग, कंडोलिया पार्क, विकास भवन परिसर सहित समस्त विभागीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई, जिसमें समस्त विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। वहीं तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी पौड़ी एस.एस.राणा, अर्पणा ढौंडियाल, संदीप कुमार, योगेश मेहरा, मनीष कुमार, रविन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में तहसील, विकास खण्ड एवं अन्य क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे ने कहा कि समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना जरूरी है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन एवं आम जनमानस भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कंडोलिया-देवप्रयाग मोटर मार्ग, कंडोलिया पार्क में स्वच्छता अभियान के दौरान ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया कि पार्क के अंदर पानी जमावाड़ा स्थल पर समय-समय पर साफ-सफाई करने के साथ ही दवाई का छिड़काव करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु प्रत्येक को एक पौधा लगाने के साथ ही उसकी देख-भाल करना भी जरूरी है।मुख्य विकास अधिकारी श्री भटगांई ने भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में भी नियमित रूप से साफ-सफाई करने को कहा।  

जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विकास भवन, कंडोलिया मार्ग, कंडोलिया पार्क तथा सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा विकास भवन परिसर, कंडोलिया पार्क, समस्त कार्यालयों, मुख्य बाजारों सहित सार्वजनिक स्थानों में सफाई अभियान के दौरान फॉगिंग मशीन के माध्यम से गैस का छिड़काव किया गया। इसके अलावा विकासखण्ड स्तर, नगर पालिका क्षेत्र व नगर पंचायत स्तर पर भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कूड़े को एकत्रित कर नगर पालिका के वाहन के माध्यम से निस्तारण हेतु भेजा गया।इस अवसर पीडी डीआरडीए संजीव कुमार राॅय, स्वजल दीपक रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र कुमार, डीपीआरओ एमएम खान, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह रावत, जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल, तहसीलदार एच.एम. खण्डूड़ी, पर्यावरण मित्र, स्वयं सेवी सीताराम पौखरियाल, जीआईसी से उज्याड़ी की छात्राएं सिमरन व दिव्या सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

रंगे हाथ चोरी करते पकड़ा चोर, लोगो ने किया पुलिस के हवाले

कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली के कलालघाटी चौकी क्षेत्र में एक युवक को स्थानीय लोगो ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने दुकान स्वामी  की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम को सिडकुल जशोधरपुर में कोटद्वार स्टील फैक्ट्री के समीप एक जरनल स्टोर के खोखे में मौका पाते ही एक युवक ने खोके के पीछे की तरफ से चद्दर को काटना शुरू कर दिया, समय रहते ही आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।दुकान स्वामी  प्रसन्न मोहन डबराल निवासी हल्दुखाता वार्ड नंबर 33 के द्वारा चौकी में तहरीर भी दर्ज कराई गई।पुलिस पुछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अरसद निवासी सम्बल उत्तर प्रदेश बताया, पुलिस के द्वारा पकडे गये युवक के खिलाफ धारा 380/581 के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेस नेत्री ने फलदार बृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोटद्वार। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व भर में पर्यावरण बचाने के लिए अलग-अलग तरह से कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोटद्वार में भी पत्रकार जगत के पर्यावरण प्रेमियों के साथ प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती रंजना रावत ने कोटद्वार स्थित गाड़ीघाट में विश्व प्रर्यावरण दिवस पर फलदार बृक्ष लगाकर पर्यावरण को बेहतर संतुलित बनाने का संदेश दिया।उन्होने समस्त प्रदेश एवम् देश वासियो को इस दिन पर धरती को हरा भरा बनाने हेतु सभी किस्म के पेड़ लगाने की अपील की।कांग्रेस नेत्री ने कहा कि,आज कोबिड महामारी में बीमारी ने खतरनाक रूप लिया,ऑक्सिजन की कमी से जन जीवन ने बड़ा नुकसान उठाया,कहीं न कहीं प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है,जिससे ऐसी बीमारी आई है।मानव जीवन को सुरक्षित रखने हेतु मानव का प्रकृति के साथ बेहतर संतुलन बना रहना चाहिए।जितना अधिक पेड़ होंगे उतनी ही अधिक ऑक्सिजन मानव समाज को प्रकृति से मिलेगी।रंजना ने इस महामारी में मानव का प्रकृति,प्राणियों और समाज में एक दूसरे के साथ भी हर प्रकार से बेहतर सामंजस्य बनाये रखने की अपील की।इस अवसर पर कांग्रेस की कार्यकर्त्ता  रेखा गुसाई, बन पर्यायवरण के सम्पादक कमल बिष्ट, मनोज नोडियाल, सूरज कुकरेती आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें