कोटडी़ढ़ांग वार्ड नं.3 में हुई फागिंग
कोटद्वार। भारी बरसात के बाद शनिवार को कोटडी़ढ़ांग वार्ड नंबर 3 में नगरनिगम के सफाई हवलदार रंजीत कुमार के नेतृत्व में पहली बार बेहतरीन और तसल्ली से फागिंग की गई। सफाई हवलदार रंजीत के सहयोग के लिए सफाई कर्मचारी करन, गौरव व अमन द्वारा ग्रामीण गौशालाओं, सडकों से सटी झाडियों, सिचाई नहरों व ग्रामीणों के घरों के आसपास गंदे पानी की नालियों व पानी रुकने के स्थानों पर फागिंग कर स्वच्छता अभियान चलाया।
जल संस्थान कोटद्वार ढेंगा दिखाता स्वच्छता अभियान को
जल संस्थान रेंज आफिस वन विभाग के समीप पानी का गड्ढा कर भूला
जल संस्थान द्वारा किए गड्ढे में पानी रिसाव से सड़क पर बह रहा पानी
जल संस्थान की लापरवाही से वन विभाग कालौनी और वार्ड नं13 में डेंगू के मच्छरों की दावत का पूरा इंतजाम
कोटद्वार। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा डेंगू पर काबू करने के लिए देश स्तर पर गांधी जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। नगरनिगम सहित कई विभाग व सामाजिक संगठन, स्कूली विद्यार्थियों सहित शासन प्रशासन जोरशोर से स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम चला रहा है।
लेकिन कोटद्वार में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उडाने और राष्ट्र व्यापी अभियान को ढेगा दिखाने तथा कोटद्वार में डेंगू के मच्छरों के लिए दावत का इंतजाम करने के लिए कोटद्वार जल संस्थान द्वारा भरपूर इंतजाम वार्ड नं 13 में कर सरकार को सीधी चुनौती दे डाली है।


