मेनू
News

कोटड़ी रेंज कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटड़ी रेंज कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर 

 कोटड़ीढांग/कोटद्वार। वनविभाग के लैंसडाउन वन प्रभाग और जिला प्रशासन पौड़ी के सौजन्य से राज्य स्तरीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन कोटडी़ढांग सनेह स्थित रेंज कार्यालय परिसर में भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। 

  गौरतलब है कि बर्ड फेस्टिवल का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी तक होना निश्चित सुवा है। बर्ड फेस्टिवल के लिए पूरे कोटड़ी रेंज में वृहद पांडाल सहित प्रदर्शनी पांडाल,रैंज आफीसर और गेस्ट हाउस का रंग-रोगन का कार्य जोरों पर है। जिला प्रशासन और लैंसडाउन वन प्रभाग के अधिकारी लगातार तैयारियों का अवलोकन स्वयं कर रहे हैं। बर्ड फेस्टिवल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए राज्य के बाहर से भी पक्षीविज्ञानी, विशेषज्ञों और पक्षी प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। बताते चलें कि लैंसडाउन वन प्रभाग का वन क्षेत्र सैंकड़ों प्रजाति की पक्षियों का पसंदीदा वन क्षेत्र है।

रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें