मेनू
News

कैग की चौंकानेवाली रिपोर्ट- सियाचिन में जवानो के जीवन से खिलवाड़

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

वर्तमान सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा और जवानों की जान के प्रति कितनी संवेदनशील है,वह कैग की ताजा तरीन रिपोर्ट बताती है। कैग की सोमवार को संसद मे रखी गई अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि सियाचिन, लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात जवानों को जरूरी उपकरणों के साथ ढेर सारी राशन की कमी कर दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह की कमी से जवानों को काफी दिक्कत हो रही है। उपकरणों की कमी या लापरवाही इतनी बड़ी है कि कुछ जरूरी उपकरणों की कमी ६२ से९८फीसदी तक दर्ज की गई है। जरूरी उपकरणों और सामानो की कमी का यह सिलसिला पिछले चार सालों से जारी है।२०१५-१६मे जहां जवानों को जरूरी जूतों की कमी,पराने फेसमास्क, जैकेट और स्लीपिग बैग मुहैय्या करा दिए।वही बर्फ मे पहने जाने वाले ग्लव्स में भी भारी कटौती कर दी गई है जो ६२से९८ फीसदी तक बढ़ गई है। अगर सरकार का यही रवैया सुरक्षा और जवानों के साथ रहा तो देश की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें