कोटद्वार कांग्रेस कमेटी द्वारा लगातार पेट्रोल डीजल, घरेलू गैस वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार का पुतला दहन
कोटद्वार।कोटद्वार कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार की किसान एवं जन विरोधी नीतियों के साथ डीजल पेट्रोल के दामों और घरेलू गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार अपने 3000 करोड़ रुपए ऑस्ट्रेलियन भेड़ घोटाला, कर्मकार बोर्ड में 430 करोड रुपए का घोटाला, 23 करोड रुपए का ईएसआई चिकित्सालय के भुगतान में अनियमितता, 22 करोड रुपए सेनेटरी नैपकिन घोटाला, 242 करोड़ श्रम विभाग की सामग्री घोटाला करनेवाली डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के खेल मे लिप्त केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।केंद्र सरकार द्वारा बेहतासा पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने एवं प्रदेश सरकार के घोटाले की सीबीआई जांच की मांग लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अगर आम जनता की मांगे पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश में केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।प्रदर्शन में चंद्र मोहन खर्कवाल ( जिलाध्यक्ष ), संजय मित्तल( महानगर अध्यक्ष), अमित राज सिंह ( यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ), विजय रावत( कोटद्वार यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ), कृष्णा बहुगुणा ( महिला जिला अध्यक्ष ), शकुंतला चौहान महिला नगर कांग्रेस अध्यक्ष, बलबीर सिंह रावत ( जिला प्रवक्ता), नसीम अहमद( जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), महावीर सिंह रावत( जिला उपाध्यक्ष), जितेंद्र भाटिया, वीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र गुसाईं, प्रीति सिंह, दर्शन सिंह रावत आदि कार्यकर्ता प्रदर्शन में मौजूद रहे।
आवारा गौ वंश को लेकर वार्ड 2 वासियों का विरोध प्रदर्शन
कोटद्वार। वार्ड 1 और 2 सनेह लालपानी की महिलाओ द्वारा निराश्रित गोवंश को नगरनिगम की गौशालाओं में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र की महिला सामाजिक कार्यकर्ता अंजू पुंडीर के नेतृत्व में महिलाओं ने रैली निकालकर नगर निगम और गौशाला संचालकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंढियाल को आवारा पशुओं से होने वाले नुकसानों से निजात दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।अंजू पुंडीर ने कहा कि नगर निगम के अन्तर्गत वार्डो में जो आवारा गोवंश घूम रहे हैं उनके कारण किसानों की फसलों का भारी नुकसान हो रहा है।कई परिवारों पर आवारा पशुओं से होने वाले नुकसानों के कारण रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। आवारा पशुओं से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने हेतु प्रशासन और नगर निगम कार्यवाही करे। वहीं आवारा पशुओं को प्रशासन और नगर निगम द्वारा गौशाला भेजने शीघ्र कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन करने वालों में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, दीपक बजरंगी, माया नेगी उषा देवी माता देवी, शशि देवी, सावित्री देवी, मधु देवी, कमला, सावित्री, भारती देवी, गुड्डी देवी, कलावती देवी, मधु देवी, विजेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह दीपक पांडे, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

