मेनू
News

ओएनजीसी की सहायता मद से विधानसभा अध्यक्ष ने कन्या विद्यालय में बांटे डेस्क किट

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 ओएनजीसी की सहायता मद से विधानसभा अध्यक्ष ने कन्या विद्यालय में बांटे डेस्क किट

 कोटद्वार बेस चिकित्सालय में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण द्वारा ट्यूमर मार्कर मशीन व आवासीय ब्लॉक बी का किया लोकार्पण 

  कोटद्वार 18 जनवरी। ओएनजीसी फाउंडेशन के सीएसआर मद से राज्य बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार के 1190 विद्यार्थियों को डेस्क किट वितरित किया गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के आग्रह पर ओएनजीसी ने सीएसआर के माध्यम से यह सहयोग प्रदान किया। इस कार्यक्रम के बारे में बताते हुए ओएनजीसी फाउंडेशन के उच्च अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के अनुरोध पर उनके तरफ से यथासंभव सहायता देने की बात कही गई थी और आज के कार्यक्रम से इसका पहल हुआ है।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों में अच्छी शिक्षा, संस्कार और गुण का संचार स्कूल के अच्छे माहौल में ही हो सकता है। 

इस अवसर पर ओएनजीसी फाउंडेशन के सीएसआर हेड आर एस नारायणी, ओएनजीसी फाउंडेशन से राजाराम द्विवेदी, सुनीता मधुबन, कृष्णा चौहान, सुनील गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन, पद्मिनी शर्मा, सुषमा, रामकृष्ण , चंद्रप्रभा , पूनम आदि गणमान्य उपस्थित थे।

 वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में नवनिर्मित आवासीय ब्लॉक बी का भी लोकार्पण किया। साथ ही अस्पताल में टयूमर मार्कर मशीन का भी उद्घाटन किया। इस मशीन के आ जाने से अस्पताल में अब थायराइड, कैंसर आदि बीमारियों की पहचान प्रथम चरण में खून की जांच के माध्यम से हो सकेगी।

इस अवसर पर सीएमएस डॉक्टर एके तिवारी, सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉक्टर बी सी काला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें