एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का जलवा, 69 पदकों के साथ चौथे स्थान पर
जेवलिन थ्रो में अनु रानी ने 62.95 मी. दूरी तक भाला फेंक कर व पारूल चौधरी ने 5000 स्टीपल चेज रेस 15.45 मि. में दूरी तय कर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले।
रजत पदकों में तेजस्विन शंकर ने डिकेथलान व मो. अफजल ने 800 मी. दौड़ रजत पदक पर किया कब्जा
इसके अतिरिक्त प्रिति पवार ने बाक्सिंग, मुथैया रामराज ने 400 मी. बाधा दौड़ व शुशील व सुनिल ने कैनोइंग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर भारत के पदकों की संख्या 69 त पहुंचाई।
15 गोल्ड, 26 रजत और 28 कांस्यपदक के साथ भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा।
क्रिकेट में नेपाल को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, तेजस्वी जायसवाल के तूफानी शतक 49 गेंदो में 100 रनों से भारत की जीत की बुनियाद बनी पक्की।
हाकी की महिला टीम ने हांगकांग को 15-0 से धूल चटाते हुए सेमीफाइनल में बनाई जगह।
पुरूस्कार
नोबल पुरस्कार- भौतिकी के नोबल पुरूस्कार की घोषणा।
पियरे एगोस्टिनी, एनिउल हेडियर व फ्रेंक क्रूज को मिला विश्व का प्रतिष्ठित भौतिकी क्षेत्र का नोबल पुरूस्कार।
भूकम्प से दहला नेपाल सहित आधा भारत। नेपाल केन्द्रित भूकंप उत्तर भारत में दिखा सक्रिय। उत्तराखंड, यूपी हरियाणा व दिल्ली में महसूस किए भूकंप के झटके। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई।

