आम आदमी पार्टी का कोटद्वार में प्रत्याशी का टिकट फाइनल
एड. अरविन्द वर्मा कोटद्वार से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी घोषित, कार्यकर्ताओं में उमड़ा जोश
पार्टी के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाई खुशियां
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा सभा के चुनावी समर में आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के मुकाबले सबसे पहले कार्यालय खोलने से लेकर प्रत्याशी घोषित करने में अव्वल साबित हुई है। राष्ट्रीय पार्टियों में प्रत्याशियों को लेकर पार्टी संगठन में खासी उठापटक के चलते प्रत्याशी घोषित करने में माथापच्ची करनी पड़ रही है, वहीं आम आदमी पार्टी ने कोटद्वार में एक युवा चेहरे को प्राथमिकता देते हुए योग्य, कुशल, मृदुभाषी, दुख-सुख में सहयोग करने वाले सामाजिक और प्रतिभाशाली युवा को मौका देकर राष्ट्रीय पार्टियों,और क्षेत्रीय पार्टियों की नींद उडा दी है। बताते चलें की आम आदमी के कोटद्वार से घोषित प्रत्याशी अरविन्द वर्मा निर्धन परिवार से स्वयं के बलबूते संघर्ष करके आटो चालक, अखबार बेचकर स्कूली शिक्षा दीक्षा पूर्ण करने के बाद कानून की शिक्षा पूर्ण कर कोटद्वार में वकालत के पेशे से जुड़े और निर्धन और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान प्रदान करते हुए मदद करते रहते हैं जिससे कोटद्वार के निर्धन और जरूरतमंद लोगों में काफी लोकप्रिय है। लोक संवाद टुडे को कोटद्वार के विकास में अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए बताया कि कोटद्वार को स्वच्छ, निष्पक्ष और नगरनिगम मुक्त, प्राधिकरण मुक्त, रेफर सेंटर मुक्त, गड्ढा मुक्त, अवैध खनन मुक्त विधानसभा बनाएंगे।