एक रुपये में पानी का कनेक्सन! योजना को ठेंगा दिखाता जल संस्थान। यहाँ महीनों सपानी की भारी किल्लत से जूंझ रहे ग्रामीण
सतपुली /लैंसडौन : हर घर जल हर घर नल योजना के तहत सरकार ने हर घर नल पानी पहुचाने की बात कर रही है। लेकिन बरसात निपटने के बाद से ही जहरीखाल विकास खंड मे पानी की किल्लत होने लगी है। जी हा बात दो विधानसभा क्षेत्र चौबटयाखाल /लैंसडाउन व दो तहसीलों सतपुली / लैंसडाउन ,के अंतर्गत आने वाले मुख्यमंत्री जी के घर से 14 किलोमीटर दूर कांडा पम्पिंग पेयजल योजना* की है। यहाँ पर बरसात निपटने के बाद से ही पानी की भारी किल्लत होने लगी है। लगभग 25 साल पहले की है। योजना से 10 गांव जुड़े है बार बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों के सिर में जूं नही रेंग रही है। विकास खंड जहरीखाल के ब्लॉकप्रमुख दीपक भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहरीखाल विकास खंड की पेयजलापूर्ति को लेकर जलसंथान घोडे बेचकर सोया है। कयी बार पत्राचार और मौखिक जानकारी देने के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी के अनुसार यहाँ पर एक सड़क कटने के कारण कुछ गांव में पानी की किल्लत हो रही है फॉल्ट नही मिल रहा है। और दूसरी ओर जो *मोटरे विगत 3 वर्ष पहले लगी थी वो बन्द पड़ी है। और जो 25 साल पुरानी है वो उतना कार्य नही कर पा रही है।
लगभग 2016 /17 में इस योजना के लिए 30 लाख लगभग बजट मंजूर हुआ था, जिसमें दो पम्प हाउसों में दो दो नई मोटरे लगी व बाकी योजना पर खर्च किये गए थे। बाकी सब ठीक है पर ये मोटरे सुचारू रूप से मात्र 6 माह तक ठीक चली उसके बाद रिपेरिग पर रिपेरिग में ही इन मोटरों टाइम निकल गया।
एक तरफ सरकार 1 रुपये में कनेक्सन देने की बात कर रही है दूसरी ओर जल संस्थान के अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं जनता बेचारी काम काज छोड़कर अपने पुराने जल स्रोतों में लाइन पर घण्टो से पानी के लिए लाइन में लगे है।
बाइक दुर्घटना में युवक की मौत
कोटद्वार। सनेह चौकी से आगे कालागढ़ रोड पर बाइक दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत की घटना प्रकाश मे आई है। कोटद्वार हास्पीटल से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जनपद बिजनौर निवासी घायल युवक को कोटद्वार बेस अस्पताल लाते समय रास्ते मे मौत हो गई। बताते चलें कि सनेह पुलिस चौकी से 2 km कालागढ़ की रोड पर एक मोटरसाइकिल नंबर UP20 BS 5560 पेड़ पर टकराने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई।इस सूचना पर सनेह पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई।कुछ समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को कोटद्वार बेस हास्पिटल लाई। घायल व्यक्ति का नाम राजेंद्र सिंह उर्फ़ भूरे पुत्र वचन सिंह निवासी प्रेमनगर भूमि दान थाना रायपुर बिजनौर उम्र 25 वर्ष के रूप मे पहचान हुई मिली जानकारी के अनुसार युवक कोटद्वार से मजदूरी का कार्य कर अपने घर प्रेमनगर जा रहा था।घायल अवस्था मे तत्काल राजकीय हॉस्पिटल कोटद्वार लाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया।
पोस्टकार्ड को सफल बनाने पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली का संयुक्त मोर्चा ने किया धन्यवाद
कोटद्वार।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग द्वारा पोस्टकार्ड अभियान को जबर्दस्त सफलता से सम्पादित करने पर सभी अधिकारियों ,कर्मचारियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया, मोर्चा के मंडलीय महासचिव श्री नरेश कुमार भट्ट जी ने बताया कि पोस्टकार्ड अभियान को मिल रहे अपार समर्थन को देखते हुए इस कार्यक्रम को 15 नवंबर तक बढ़ाया गया है, जनपदीय संयोजक श्री शंकर भट्ट जी ने अवगत कराया कि प्रांतीय कार्यकारणी के आवाह्न पर 4 नवंबर को करवाचौथ के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त विभागों की महिला कार्मिक ops (पुरानी पेंशन) के नाम की मेहँदी रचाएंगी,और सरकार से इस शुभ अवसर पर पुरानी पेंशन की सौगात देने की गुजारिश करेंगी,मोर्चे के जनपदीय महासचिव अंकुश नौटियाल ने पुरानी पेंशन की बहाली हेतु ठोस रणनीति बनाई जाने पर बात रखी मोर्चा की महिला क्रांतिकारी नीलम बिष्ट ने समस्त महिला कार्मिकों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाह्न किया, तथा बढ़चढ कर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने को कहा,मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रणबीर सिन्धवाल, एवं श्री दुर्गा प्रसाद भट्ट जी ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तब तक , हम इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहेंगे,
मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री देवेश देवशाली ने कहा कि बहुत जल्द सभी कार्मिक सडकों पर उतरकर इस सामाजिक असमानता के खिलाफ सरकार से सीधा संघर्ष करेंगे,
करवाचौथ पर ops की मेहँदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नीलम बिष्ट,लक्ष्मी नेगीं, अरुणा नौटियाल,अरुणा राणा,लक्ष्मी रावत,शशि चौधरी,अनुराधा,अर्चना,अमृता नौटियाल हेमलता डंगवाल, कल्पना गुसाईं, प्रियंका भट्ट, प्रीति डोभाल, प्रभावती नेगी, लता मलासी, संगीता राणा, आशा राणा, वंदना, सोनम पंवार नेहा बिष्ट, सुमन कठैत, आदि इस कार्यक्रम को सफलता पूवर्क सम्पादित करवाने की जिम्मेदारी दी गयी
इस अवसर पर देवेश देवशाली, अंकित रावत, रजत कुमार, अतुल शाह,संतोष नेगी जयदीप शाह, भानु रावत, संदीप रावत, मनीष गार्ग्य,, सतीश नौटियाल, उमेश गार्ग्य,प्रवीण घिल्डियाल, कैलाश गार्ग्य, आदि उपस्थित रहे।