मेनू
News

एएसपी एक्शन मोड़ में, कानून व्यवस्था की खुद संभाली कमान

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

       खबर कोटद्वार गढ़वाल

एएसपी जोशी एक्शन मोड में, कानून व्यवस्था की खुद संभाली कमान।

जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज़

एएसपी ने किया नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण, वेरिफिकेशन के दिए निर्देश

कोटद्वार की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर खुद उठाई जिम्मेदारी

कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के द्वारा कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था, लापरवाह जिम्मेदार पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मीयों के कारण कोटद्वार में फजीहत झेल रही कोटद्वार पुलिस की कार्यशैली सुधारने, कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर स्वयं जिम्मेदारी लेते हुए बुधवार से पूरी तरह एक्शन मोड अपना लिया है। बुधवार को रात्रि में लगातार तीन घंटे पुलिसकर्मियों की ब्रिफिंग कर बड़े बड़े पेट वाले कर्मियों का हाजमा दुरुस्त किया।

  गुरुवार की सुबह से कानून व्यवस्था की स्वयं कमान संभालते हुए सत्तीचौड स्थित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने केंद्र के संचालक से वहां मौजूद लोगों की सूची मांगी और उनके वेरिफिकेशन के लिए निर्देश दिए।जानकारी के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी को कोटद्वार क्षेत्र में स्थित नशा मुक्ति केंद्रों में बाहरी राज्यों के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की रहने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सीआईयू यूनिट कोटद्वार व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को साथ लेकर नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक को नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक ने बताया कि उनके केंद्र में120 लोग जो नशे का सेवन करते हैं उनको रखा गया है, जिसमें 80% उत्तराखंड से बाहर के हैं तथा 20% उत्तराखंड से हैं।अपर पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को सख्त निर्देश दिए कि वह केंद्र में मौजूद लोगों का वेरिफिकेशन के लिए सीआईयू इंचार्ज विजय सिंह  को सहयोग करें।

 पत्रकारिता की आड़ में रु.16.64 करोड़ की टेक्स चोरी।

टैक्स चोरी दैनिक समाचारपत्र के मालिक सहित दो गिरफ्तार

पत्रकार और आरोपी मिलकर चला रहे थे 26 फर्जी कम्पनीयां।

अब तक भारत सरकार को लगा चुके करोड़ों का चूना

कोटद्वार की अधिकांश फैक्ट्रियां  आयकर विभाग के निशाने पर

कोटद्वार। कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत भाबर में स्थित स्टील प्लांट के मालिकों को मेरठ में टैक्स चोरी के मामले में गिरफ्तार करने की खबर ने कोटद्वार के उद्योगपतियो में हड़कंप मचा दिया। कोटद्वार के पकड़े गए उद्योगपति में एक उद्योगपति तो दैनिक समाचारपत्र का मालिक भी है। पत्रकारिता की आड़ में यह उद्योगपति पहले भी आयकर विभाग की लपेट में आ चुका है। पत्रकारिता की आड़ में अपने काले धंधे को सफेद करने के लिए प्रशासन और पुलिस पर पत्रकारिता की धौंस दिखाकर सरकार को वर्षों से सरकारी राजस्व को चूना लगा रहा था। मामला तब प्रकाश में आया जब जीएसटी की वास्तविक फर्मों का लेन-देन नहीं मिल पाया। जब आयकर विभाग ने लेन-देन करने वाली फर्मों को खंगाला तो की फर्मों का अता-पता नहीं मिला। बिना माल के लेनदेन के संचालित हो रही थी 26 कंपनीयां। गौरतलब है कि मैसर्स पोद्दार इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कोटद्वार द्वारा बिना माल के आवाजाही के सिर्फ फर्जी बिलों के माध्यम से बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट लेना पाया गया । अधिकारियों के अनुसार इन फर्मों के अस्तित्व विहीन पाये जाने के आधार पर कार्यवाही करते हुए डीजीजीआई मेरठ टीम ने मैसर्स पोद्दार इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आसमहोम्मद व निदेशक विभु ग्रोवर को गिरफ्तार कर लिया है। विभु ग्रोवर व आसमहोम्मद ने डीजीजीआई मेरठ जोनल यूनिट के अधिकारियों के समक्ष 23 अगस्त 2021 को पेश होकर माल की आवाजाही के बिना 26 फर्जी एंव अस्तित्व विहीन फर्मों द्वारा जारी फर्जी इनवॉइस के माध्यम से रु.16,64 करोड़ के बोगस इनपुट टेक्स क्रेडिट के लाभ उठाने के अपने अपराध को स्वीकार किया है । मिली जानकारी के अनुसार ये फर्जी फर्में मात्र बोगस इनपुट टेक्स क्रेडिट को पास करने के लिए बनाई गई थी।कभी भी इन फर्मों से माल का लेनदेन नही हुवा। जिस कारण सरकारी खजाने को भारी क्षति पहुंची है। वहीं इस मामले में आरोपियों को डीजीजीआई मेरठ यूनिट ने स्पेशल सीजेएम विनय प्रकाश सिंह की कोर्ट में पेश किया,जहां अदालत ने आरोपी विभु ग्रोवर व आसमहोम्मद को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। हांलाकि जेल जाने से पहले दोनों अरोपियों को कुछ दिन मेरठ के ही एक कॉलेज में कोरंटिन होना पड़ेगा। विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अपराधियों ने 26 फर्जी कंपनी बनाकर 16 करोड़ के जीएसटी की चोरी की है,जिसमे जीएसटी टीम ने जांच कर टैक्स चोरी होने पाया है।

युवक ने पंखे लटककर जीवनलीला समाप्त की

कोटद्वार। नगर निगम के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 19 धुवपुर में देर रात एक युवक ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। स्थानिय निवासियों द्वारा पुलिस को सूचना दी।  मौके पर स्थानीय लोगों के साथ घर का दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से नीचे उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ‌पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र परमेश्वर प्रसाद उम्र 21 वर्ष बताया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें