उपवा के तत्वधान में पुलिस परिवार की महिलाओं व पुलिसकर्मियों के लिए कैंसर जागरूकता हेल्थ कैंप का आयोजन
कोटद्वार।उपवा की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक सुमन लता के नेतृत्व में शुक्रवार 23 अक्टूबर 2021 को उपवा के तत्वधान में जनपद की पुलिस परिवार की महिलाओं व पुलिसकर्मियों के लिए कैंसर जागरूकता हेल्थ कैंप थाना कोटद्वार में लगाया गया। पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयं के सभी चेकअप कराकर किया गया। तत्पश्चात कोटद्वार थाना सहित विभिन्न पुलिस चौकियों में मौजूद पुलिसकर्मियों व उनके परिवार की महिलाओं द्वारा भी चेकअप करवाया गया। चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर ,शुगर ,ओरल कैंसर,आदि बीमारियों की जांच की गई। जांच में बीमार पुलिस कर्मियों को दवाइयां भी वितरित की गई तथा बीमारियों के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। साथ ही कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत महिला डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में जागरूक किया गया व उसके होने वाले लक्षणों के संबंध में बताया गया। एडीशनल एसपी मनिषा जोशी ने बताया कि पुलिस विभाग व पुलिस परिवार की महिलाओं के कल्याण व स्वास्थ्य के लिए आगे भी इस तरह के हेल्थ कैंप उपवा के तहत लगाए जाते रहेंगे।
एएसपी कोटद्वार मनीषा जोशी
पौड़ी से आई चिकित्सकों की टीम में-डाo शशांक उनियाल,डॉ संजय सेमवाल डॉ राशिद,डॉ राखी बिष्ट,श्री प्रवीण सिंह रावत,श्री मनमोहन,दुर्गा देवी,निमी कुकरेजा,रुचि रावत,गीतांजलि बिष्ट ऋतुराज टीम मोजूद रही।
डा. शशांक उनियाल