मेनू
News

उद्यान विभाग की कुंम्भीचौड नर्सरी फल-पौध उत्पादन मे गाढ रही झंडे

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

पौडी गढवाल के कोटद्वार नगर मे उद्यान विभाग की दो सरकारी उद्यान अपनी उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं मे से एक उद्यान जो कि कोटद्वार नगरनिगम के वार्ड नं. 2 कुम्भीचौड मे मौजूद है।राज्य गठन के बाद कई अधिकारीयौं ने इस उद्यान को अपनी कार्यक्षमता से सक्षम बनाया,तो कुछ विरले अधिकारी ऐसे निकले जिन्होंने अपनी कार्यक्षमता से कुम्भीचौड उद्यान/नर्सरी की पहचान राज्य ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों मे पहचान बनवाई है। 

आम,लीची,कटहल,अनार,नीबू,आंवला के फलों का उत्पादन ही नही कर रहे वरन् इन फलों.की पौध तैयार कर नये उद्यानपतियों को बागवानी के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

   

वर्तमान मे कुम्भीचौड उद्यान/नर्सरी के प्रभारी अधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने अपने अधिनस्थ अधिकारीयों और कर्मचारियों के सहयोग से उद्यान विभाग को लाभ पहुंचाकर सरकार को लाखों का राजस्व दिलवाकर उद्यान विभाग कोटद्वार की पहचान बनवाई है।सुधीर पांडेय ने जून 2016 मे कुम्भीचौड उद्यान/नर्सरी की जिम्मेदारी संभाली।तब से 2020 तक कुम्भीचौड उद्यान/नर्सरी मे  अपनी ईमानदारी , कार्य के प्रति निष्ठा एवं सरल , सौम्य व्यहवार के कारण लोकप्रिय अधिकारी  के तौर पर कर्मचारियों मे लोकप्रियता पाई। सुधीर पांडेय द्वारा कार्यभार संभालने के बाद उद्यान मे फल पौध नर्सरी पर धयान देना शुरू किया तथा उद्यान पौधालय मे  शीत कालीन एवं वर्षा कालीन फलपौध नवीनतम प्रजाति अधिकतम उत्पादन वाली प्रजातियो स्थानीय सब्जी , फल , पुष्प एवं मसाला फसलों के उत्पादक किसानों को उनकी माँग के अनुसार समयानुसार , उपलब्ध
कराया।उत्तराखंड  प्रदेश का  लोक पर्व   हरेला  के अवसर पर राजकीय पौधालय कुम्भीचौड कोटद्वार के मातृ वृक्ष प्रखंड में  आम की विभिन्न  प्रजातियों का रोपण करते हुए पौधशाला को प्रतितिष्ठ किया।
पौधशाला मे मातृवक्षों का वेतहर प्रबंधन
 वानस्पतिक प्रसारण के अन्तर्गत कटिंग
बडिंग,ग्राफ्टिंग, लेयरिंग,गूटी से नवीनतम एवं अधिकतम उत्पादन वाली प्रजातियों की फलपौध समयानुसार तैयार करवाई ।
      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें