उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड हलचल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दिग्गजों का पाला बदलना शुरू
शुरुवाती रुझानों में सपा का पलड़ा भारी
पहला झटका भाजपा को लगा । बिजनौर जिले के नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे यशवीर सिंह धोबी ने भाजपा के कमल को कहा बाय-बाय, सपा की साइकिल में शुरू की सवारी।
बसपा के शेख सुलेमान पप्पू ने भी हाथी की सवारी छोड सपा की साइकिल में सवारी करना पसन्द किया, शीघ्र सपा में होंगे शामिल।
कांग्रेस कार्यकाल में मंत्री रहे पूर्व मंत्री ओमवती व आरके सिंह भी कांग्रेस का छुड़ाकर सपा की साइकिल में कर सकते हैं सवारी ।
सभी दिग्गज नेताओं की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीतिक दलों की चुनावी सरगर्मी तेज ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की गंभीर टिप्पणी,गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए।
उत्तराखंड
राशनकार्ड सत्यापन हो रहा घर बैठे, कैसे हो गरीबों का भला
उत्तराखंड में कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत राशनकार्ड का सत्यापन कर रहे अधिकांश जिम्मेदार कर्मचारी राशनकार्ड का भौतिक सत्यापन घर बैठे या फिर सामूहिक तौर पर पंचायत घरों, जनप्रतिनिधियों के घरों में बैठकर कर रहे हैं। वहीं राशनकार्ड में दी जाने वाली भौतिक जानकारी राशनकार्ड धारकों द्वारा छिपाई जा रही है। कोटद्वार के शहरी क्षेत्रों के वार्डो में रहने वाले अधिकांश व्यापारियों के बने हैं बीपीएल कार्ड।घर में मौजूद सभी सुख सुविधाएं, मोटरकार से लेकर एसी तक। राशनकार्ड जब आधार से लिंक है तो आधार कार्ड से ली जाए जानकारी। की पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी पत्नियों के नाम पर बनाए हैं राशनकार्ड। सभी सरकारी कर्मचारियों के राशनकार्डों की भी जांच हो, क्योंकि आम के आधार पर सभी कर्मचारी वह चतुर्थ श्रेणी ही क्यों न हो राशनकार्ड की सुविधा के दायरे से बाहर है।
देश देशान्तर
स्वामी प्रभुपाद की 125वी जयंती पर रू.125 का सिक्का हुवा जारी।
सेना के जवानों के लिए अच्छी खबर- भारतीय वैज्ञानिकों ने तैयार की वायरलैस तकनीक से युक्त जैकेट, जरुरत पड़ने पर चला सकती है गोली। इसके अतिरिक्त कंट्रोल रूम को लोकेशन और गंभीर स्थिति पर सूचना भेजने का काम भी।
बीएसएफ के नए डीजी बने पंकज सिंह।
गोवा सरकार का राज्यवासियों को बड़ा तोहफा,1 सितंबर से पानी के बिल हुए माफ।
भाजपा सरकार का देशवासियों को एकबार फिर मिला रसोई तोहफा, एलपीजी सिलेंडर फिर किया मंहगा।