मेनू
News

उत्तराखण्ड में केवल जनपद पौड़ी में 28 मई 2023 को पल्स पोलियो अभियान आयोजित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

उत्तराखण्ड में केवल जनपद पौड़ी में 28 मई 2023 को पल्स पोलियो अभियान आयोजित 

मोटर वाहन एक्ट को लेकर जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, जिले के समस्त उपजिलाधिकारी,आरटीओ, पुलिस विभागों को 100 चालान करने के निर्देश 

 जल जीवन मिशन में   वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत बाधा बन रहे एक हेक्टर से कम वन भूमि पर यदि 75 से कम पेड़ आ रहे हैं तो ऐसे स्थिति में समिति पेड़ों के कटान का निर्णय लेने में सक्षम – जिला अधिकारी पौड़ी

  बुधवार को जिलाधिकारी पौड़ी डॉ आशीष चौहान ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति व जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व, पुलिस व परिवहन विभाग को संयुक्त रुप से शराब पीकर वाहन संचालकों के चालान करने के साथ-साथ विभिन्न कायशालाओें में फिटनेस हेतु पंहुचने वाले वाहनों के आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिये तो  पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को  लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्याे को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

  बुद्ववार को आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करने वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चालू माह में शराब पीकर वाहन संचालित करने वाले व्यक्तियों के 100 चालान अनिवार्य रुप से करें। कहा कि शराब पीकर वाहन चालाना सबसे अधिक घातक है क्योंकि शराब पीकर चालक के वीजन व निर्णय लेने की क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होने सभी उप-जिलाधिकारियों व पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत ऑटो वर्कशॉप से वाहनों के फिटनेस के आंकड़े प्राप्त कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि वाहनों के फिटनेस का पारदर्शी व सटीक डाटा उपब्लध हो सके।
बैठक में बताया गया कि मह अप्रैल 2023 में जनपद क्षेत्रांतर्गत कुल 07 सड़क दुर्घनाएं हुई है जिसमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु व 09 लोग घायल हुए हैं। अप्रैल माह में धुमाकोट, लैन्सडॉन व दुगड्डा क्षेत्रों में 13 किलोमीटर से अधिक क्रेश बेरियर लागये जा चुके हैं। माह जनवरी से अप्रैल तक एम0वी0 एक्ट के तहत कुल 4064 वाहनों के चालान किये गये हैं। जिसमें से पुलिस विभाग के 3182 व परिवहन विभाग द्वारा किये गये 882 चलान शामिल है।

   अधीक्षण अभियंता जल निगम को सभी अधिशासी अभियंताओं के स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए प्रतिदिन हो रहे कार्यों की फोटोग्राफ के साथ विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यों में तेजी न लाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण नहीं करते हैं तो उनकी सैलरी पर रोक लगा दी जाएगी।
      जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 2764 कार्यों में से 2746 के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण तथा 1852 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
      जिलाधिकारी ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय
वन भूमि संबंधित जिला स्तरीय समिति को अधिकार है कि बूनियादी सुविधाओं के क्रियान्वयन हेतु एक हेक्टर से कम वन भूमि पर यदि 75 से कम पेड़ आ रहे हैं तो ऐसे स्थिति में समिति पेड़ों के कटान का निर्णय लेने में सक्षम है। इसी के तहत वन भूमि में जल जीवन मिशन के 10 कार्यो में से 2 अलग-अलग स्थान भेडाहंसूड़ी में 37 व कर्ति कोठार में 43 पेड़ आ रहे हैं। बैठक में समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संबंधित दो स्थानों पर एक हैक्टर से कम भूमि तथा 75 से कम पेड़ों के कटान की कार्यवाही आगे बड़ायी जायेगी।
       बैठक में बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वैता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि पीएस बृजवाल, उप-जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, ईई लोनिवि डीएस कुटियाल, डीपी नौटियाल व पीएस बिष्ट, आरटीओ अनीता चंद, डीडीएमओ दीपेश काला, ईओ निकाय पौड़ी गौरव भसीन डीएफओ स्वप्निल अनिरूद्व, अधीक्षण अभियंता पेजयल निगम, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस0के0 रॉय, जल निगम पौड़ी बीरेंद्र भट्ट, श्रीनगर दिशा, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

28 मई 2023 को केवल पौड़ी जिले में पल्स पोलियो अभियान


स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 28 मई 2023 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
     मुख्य विकास अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पंचायतीराज विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करने के निर्देश दिये। उन्होने समस्त जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन हेतु सहयोग करते हुये सभी लोग अपने 0 से 05 साल तक के बच्चों को अगामी 28 मई को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।
       जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 रमेश कुंवर बताया कि उत्तराखण्ड में केवल जनपद पौड़ी में 28 मई 2023 को पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जायेगा। अभियान में जनपद के 0 से 05 वर्ष के 62506 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। कहा कि जनपद में 815 स्थायी बूथ 26 ट्रांजिट बूथ के साथ ही 24 मोेबाइल टीमें बनायी गयी हैं। पल्स पोलियों अभियान को लेकर ब्लाक स्तरीय प्रभारी चिकित्सा अधिकारीयों को प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिये गये हैं। कहा कि 28 मई को पोलियो की खुराक पीने से वंचित रहने वाले बच्चों को 29 व 30 मई को विभिन्न टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर पोलियों की खुराक पिलायी जायेगी तथा लक्ष्मणझूला व कोटद्वार में पोलियो अभियान 1 सप्ताह तक चलाया जायेगा।
     बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, परिवहन अधिकारी विजय रावत, डा0 हरेन्द्र, डा0 अमित मेहरा, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार, नेहरु युवा केन्द्र से अजय कुमार सहित जनपद के समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी व ब्लाक कार्यक्रम प्रबन्धक उपस्थित रहे।


संबंधित खबरें