मेनू
News

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं से फिर छलावा, पटवारी पेपर लीक

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं से फिर छलावा,  पटवारी पेपर लीक 

सरकार के सेक्शन ऑफिसर ने पत्नी के माध्यम से आउट कराया पेपर


उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बेरोगारों को सरकार की खामियों चलते एक बार फिर से रोजगार से जुडने की उम्मीद से भारी निराशा मिली है. मामला हाल ही में रविवार को हुई पटवारी/लेखपाल परीक्षा का पेपर लीक होने से लाखों बेरोजगार युवाओं को जोरदार झटका सरकार की लापरवाही के कारण लगा है. वर्षों से तैयारी कर रहे उत्तराखंड के बेरोजगार युवा कोचिंग संस्थानों में लाखों रुपए खर्च कर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे लेकिन बडबोली सरकार के सारे दावों को ढेंगा दिखाते हुए पेपर माफिया अपना काम कर गए. 
उत्तराखंड पुलिस ने पेपर माफिया का खुलासा कर अभी तक सरकारी नुमाइंदे सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ सेल ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि –

UKPSC के सेक्शन ऑफिसर ने अपनी पत्नी के सहयोग से पेपर आउट कराया
यूकेएसएससी के संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी के माध्यम से कराया पेपर लीक

जिसके बाद पेपर मोटी रकम लेकर बेचा गया।
कुल 35 छात्रों ने भर्ती परीक्षा पेपर खरीदा

संजीव चतुर्वेदी से 22.5 लाख रुपए बरामद हुए.

 एसटीएफ सेल ने आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार के कनखल थाने में मुकदमा दर्ज़ कराया है.  सेक्शन आफीसर संजीव चतुर्वेदी से 22.5 लाख रुपए बरामद हुए हैं.

आयोग के भीतर के कर्मचारियों की ही इस मामले में संलिप्तता मिलने से सरकार की खामियों की तो पोल खुली ही है साथ ही सरकार के बडबोले बोलों की भी पोल खुली है कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के प्रति कितनी संजीदगी रखती है. एसटीएफ ने भले ही अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, परन्तु सरकार अपनी गलती से पल्ला नहीं झाड सकती है. एसटीएफ की मानें तो यूकेपीएससी के सेक्शन ऑफिसर चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से ही पेपर लीक कराया था और बाद में इसे मोटी रकम लेकर बेचा गया। बिहारीगढ़ और आसपास क्षेत्र के छात्रों को पेपर उपलब्ध कराया है। 35 छात्रों ने इस पेपर को खरीदा। संजीव चतुर्वेदी से फिलहाल एसडीएम ने साढ़े 22 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई किस ओर बढ़ती है, यह देखना होगा।

एस0टी0एफ0 को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा विगत 08 जनवरी 2023 को आयोजित लेखपाल/पटवारी परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व लीक कर कतिपय अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया था। उक्त सूचना की पुष्टि हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा विस्तृत जाॅच की गई एवं जाॅच में आरोपो की पुष्टि होने पर उनके द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2023 जनपद हरिद्वार के थाना कनखल में मु0अ0स0 12/23 धारा 409,420,467,468,471,120बी भा0द0वि0 व 3/4 उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) निवारण अधिनियम 1998 पंजीकृृत कराया गया। उक्त विवेचना में कार्यवाही करते हुये एस0टी0एफ0 द्वारा *निम्न अभियुक्तों को गिरतार किया गया है।व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बाॅट कर उनको उ0प्र0 बिहारीगढ के पास स्थित माया अरूण रिजार्ट एंव ग्राम सेठपुर लक्सर हरिद्वार व अन्य स्थानों में पढाया। विवेचना में वर्तमान तक लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है विवेचना प्रचलित है अन्य अभियुक्तो एवं उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जीत धनराशि के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण – आउट प्रश्न पत्र की प्रतियां एवं प्रश्न पत्र लीक कर अवैध रूप से कमाये गये 22,50,000 रू0 अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी की अभिरक्षा से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें