मेनू
News

उत्तराखंड में पहने जाने वाले आभूषण/जेवर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

उत्तराखंड में पहने जाने वाले आभूषण/जेवर

,

सिर व माथे पर पहने जाने वाले आभूषण – सीसफूल, मांगटिक, बेनी फूल आदि.

नाक में पहने जाने वाले आभूषण – नथ, बुलाक,लौंग, फुल्ली, बीरा, बिड आदि.

कान में पहने जाने वाले आभूषण – मुनड़, बाली, कुण्डल, झुमुक,टाॅप्स,लटकन, मुरकी आदि.
गल में पहने जाने वाले आभूषण – गुलोबन्द, हुसुली, मटरमाला, हमेल, रुपैमाला, चवन्नीमाला , अठन्नीमाला, सतलड़ी, चंद्रहार, जंजीर, झुपिया, मोहनमाला, कंठी, मूंगमाला, जंजीर, च्यूंच, पौंला आदि.

traditional dress and ornaments of uttarakhand

हाथ में पहने जाने वाले आभूषण – धागुल, ठोके, चूड़ी, कंगन, पौंची, मुनड़ि,बाजुबंद, आदि

कमर में पहने जाने वाले आभूषण – कमरबंद,लटकन, अतरदान, सुडी, कमरज्यौड़ि आदि.

पैर में पहने जाने वाले आभूषण – चेनपट्टी, इमरती, बिच्छु, पाजेब, अमरिती,पायल, गिनाल आदि.

traditional dress and ornaments of uttarakhand

पुरुषों द्वारा सामान्यतः यहां बहुत कम आभूषण पहने जाते हैं. बावजूद इसके जिन आभूषणों को पुरुषों द्वारा प्रयुक्त किया जाता है उनमें अंगूठी परम्परागत आभूषण के तौर पर सर्वाधिक चलन में है. वर्तमान दौर अब में अधिकतर पुरुष कुण्डल, बाली, गले की जंजीर व कड़े आदि को भी आभूषणों के रुप में प्रयुक्त करने लगे हैं.

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि निःसन्देह उत्तराखण्ड में पुराने समय से प्रचलित तमाम परिधान और यहां के आभूषण अपनी कला और पारम्परिक विशेषताओं की दृष्टि से आज भी महत्वपूर्ण बने हुए हैं और यहां की सांस्कृतिक विरासत की जीवंतता को बनाये रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं.

संबंधित खबरें