उत्तराखंड बनने के बाद ऐतिहासिक कठोर निर्णय
विधानसभा में बैकडोर से हुई नियुक्तियों को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने किया निरस्त
विधानसभा सचिव निलम्बित
देहरादून 24 सितंबर। विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में कोटिया जांच समिति द्वारा जांच रिपोर्ट गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंप दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार देर रात्रि देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति द्वारा उन्हें रिपोर्ट सौंप दी ।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि जांच समिति द्वारा विधानसभा में हुई नियुक्तियों में भारी अनियमितता पाए जाने पर 2021, 2016 ,2021 में हुई नियुक्तियों को निरस्त किया जाता है वही विधानसभा सचिव को निलंबित करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
बैकडोर से नियुक्त कर्मचारियों ने भर्ती निरस्त होने पर विधानसभा में किया हंगामा
खबर लिखने तक विधानसभा में बैकडोर से नियुक्त कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष का घेराव करने का भी प्रयास किया परन्तु सुरक्षाबलों ने अध्यक्ष को विधानसभा परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
