उत्तराखंड गढ़वाल का जवान देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए
कोटद्वार।जम्बू कश्मीर-जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी वीरगति को प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी,पूर्व पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की फेसबुक वॉल से सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद मंदीप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्होंने लिखा है की एक ओर जहां हमें अपने शहीद की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद!
अवैध खनन माफियाओं पर सख्ती, खनन में लिप्त जेसीबी मशीन सीज
सतपुली। चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी के निर्देशों पर तहसीलदार व पट्टी पटवारी ने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। तहसीलदार ने जीसीबी मशीन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी, तहसीलदार की कार्यवाही से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को चौबट्टाखाल तहसील के चमनाऊ गांव में सड़क किनारे एक जेसीबी मशीन पहाड़ी खोद कर अवैध खनन कर रही थी, जिसकी शिकायत पट्टी पटवारी को मिली, पट्टी पटवारी ने तहसीलदार के निर्देशों पर जेसीबी मशीन को सीज कर पटवारी चौकी में खड़ा कर दिया, सीज जेसीबी मशीन की रिपोर्ट पट्टी पटवारी के द्वारा तहसीलदार को प्रेषित की गई।
उप जिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप सिंह ने बताया कि जेसीबी मशीन को पट्टी पटवारी के द्वारा सीज किया गया, जिसकी चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर ही जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।
वृद्ध विधवा महिला के क्षतिग्रस्त घर को दुरुस्त कर मदद को हाथ बढ़ाया खाकी ने
सतपुली।जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। कोविड पीरियड में गढ़वाल पुलिस के कार्यों से पता चलता है कि वह अधिकांश क्षेत्रों में मित्र पुलिस की वास्तविक कार्य कर रही है। ऐसा ही एक मामला थाना सतपुली क्षेत्र का है जंहा पर शुक्रवार को एक बुजर्ग महिला श्रीमती शाकम्बरी देवी (उम्र- 60 वर्ष)पत्नी स्व0 बलबीर सिंह निवासी बेरीधार ग्राम कुल्हाड़ थाना सतपुली पहुचीं, और अपनी समस्या की आपबीती थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सुनाते हुए बताया की, वह अपने घर पर अकेली रहती है और विधवा महिला है,तथा आजीविका का भी कोई साधन नही है, और विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण से मेरा पुश्तेनी घर छतिग्रस्त हो रहा है। जिसमे लगातार हो रही बारिश के कारण से छत टपक कर पानी घर के अंदर आ रहा है, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजुर्ग महिला की बात को गम्भीरता ओर मानवीयता से समझने के पश्चात तुरन्त ही स्थानीय बाजार से महिला के घर को बारिश से बचाव के लिये तिरपाल खरीदा गया। और पुलिस टीम के साथ करीब एक किमी0 पैदल चढ़ाई चढ़कर ग्राम कुल्हाड में मोके पर जाकर बुजर्ग महिला के पुश्तेनी घर को दुरस्त किया गया। औऱ साथ ही महिला को राशन किट भी दी गयी।पुलिस द्वारा की गयी मदद पर बुजुर्ग शाकम्बरी देवी द्वारा भावुक होकर थाना सतपुली का सह्रदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। पुलिस टीम में का0 देशराज और अर्जुन शामिल रहे।
नाबालिग से नाजायज संबंध से हुए नवजात शिशु को निर्जन स्थान पर छोडा
नाजायज बाप गिरफ्तार
कोटद्वार। नाजायज संबंध कभी भी सुखद परिणाम नहीं देते। नाजायज संबंधों की परिणति हमेशा समाज में परिवार,और समाज को शर्मशार करने काम करते हैं। ऐसे ही नाजायज संबंधों ने शुक्रवार को एक नाजायज बाप को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला पौड़ी जिले के विकासखण्ड थलीसैंण का है, जहां ग्राम प्रधान रौली स्वरूप ममगाई निवासी ग्राम रौली पो0ओ0- बगवाड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने थाना थलीसैण पर लिखित सूचना दी कि रौली गांव पुल के नीचे गदेरे में निर्जन स्थान पर एक नवजात शिशु पड़ा हुआ है। जिस पर थाना थलीसैण में पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2021 धारा 317 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। दिनांक 21.06.2021 को वादी अर्जुन सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी- कैन्यूर थाना थलीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा इसी घटना को लेकर जानकारी प्राप्त होने पर थाना थलीसैण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिस पर थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0 15/2021 धारा 376 भादवि0 व ¾ पोक्सो एक्ट बनाम संदीप सिंह पंजीकृत किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्री प्रेमलाल टम्टा के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी- पातल, थाना थलीसैण को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 15/2021 धारा 376 व ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम संदीप सिंह
पुलिस टीमः-थानाध्यक्ष श्री रविन्द्र सिंह
म0उ0नि0 दीपा रानी कान्स. संदीप सिंह कान्स. जगदीश कान्स. हरियोम कान्स. आदित्य कान्स. मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।



