उत्तराखंड को मिला खेल विश्वविद्यालय,विधानसभा में पास हुआ विधेयक प्रस्ताव
देवभूमि को खेलभूमि बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम – खेल मंत्री रेखा आर्य
गैरसैण: शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैण में आयोजित हुए मॉनसून सत्र में खेल विश्वविद्यालय विधेयक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खुशी जाहिर करते हुए इसे, प्रदेश के लिए खेल के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक दिन बताया। रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भी आभार प्रकट किया और कहा कि आज राज्य सरकार द्वारा खेलों के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं।
खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बन जाने के बाद हमारे लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में हमे काफी आसानी हो जाएगी और उत्तराखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां अपनी स्वयं की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी है।
रेखा आर्य के मुताबिक प्रदेश में खेल सुविधाओं को विश्व स्तरीय बनाने के लिए अनेकों भविष्योन्मुखी योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। खेलों का विकास हो, खिलाडियों की प्रतिभा निखरे इसके लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। रेखा आर्य के मुताबिक खेल विश्वविद्यालय बनने के बाद प्रदेश में कई विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार किए जा सकेंगे।
भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की जिला कार्यशाला कोटद्वार में आयोजित
जिलाध्यक्ष जी ने कहा सदस्यता अभियान को लेकर जिले की टोली की भी घोषणा की गई,जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, सह संयोजक मोहन सिंह नेगी, प्रशांत बछवान और सुनीता कोटनाला को बनाया गया है। इसके बाद मंडलों में भी कार्यशाला करवा कर बूथों तक कार्यकर्ता को सदस्य बनाने के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत ने व संचालन जगमोहन रावत ने किया।
इस अवसर पर ऋषि कंडवाल,पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, उमेश त्रिपाठ, प्रशांत,दीपक भंडारी, किसोर,राकेश देवरानी, जिला महामंत्री दीनदयाल कंडारी, विजय लखेड़ा,जंग बहादुर सिंह रावत, हरि सिंह पुंडीर, पंकज भाटिया, मनोज पथरी, गोविंद सिंह बिष्ट पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिजनेस को मेहनत करके सब्सिडी स्कीम से उपयोगी बनाएं: जिलाधिकारी
पौड़ी /कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की जनपद स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने आवेदकों से स्वरोजगार योजना में होमस्टे व वाहन मद के आवेदकों के व्यावसायिक व कार्यक्षेत्र के बारे में संपूर्ण जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने आयोजित बैठक में संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को कहा। कहा कि स्वरोजगार में अधिक मेहनत और इनोवेटिव प्रयास को अमल में लाएं ताकि आय में वृद्धि हो सकेगी।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना में 14 आवेदन तथा दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना में 08 आवेदन प्राप्त हुए। वाहन के लिए 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 6 आवेदन स्वीकृत व गैर वाहन मद में 04 आवेदन आये जिन्हें सभी को स्वीकृति दी गई तथा होमस्टे के लिए सभी 08 आवेदन आये जिसमें 05 आवेदनों को स्वीकृत किया गया।
बैठक में लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश सिंह खत्री, आरआई परिवहन विभाग आनन्द वर्धन, सहायक प्रबंधक उद्योग बिजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी व आवेदक उपस्थित थे।


