मेनू
News

उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में कर्फ़्यू

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में कर्फ़्यू 

  

पौड़ी/श्रीनगर। पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर गढ़वाल में जिला प्रशासन ने कर्फ़्यू लगाने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए। गौरतलब है कि पौड़ी जिले के श्रीनगर में पिछले कुछ दिनों से आदमखोर बाघ ने तांडव मचाया हुवा है। 

 फरवरी माह में ही आदमखोर बाघ द्वारा दो लोगों को अपना निवाला बनाया तो एक पशु भी बाघ का शिकार हो गया। आदमखोर बाघ तांडव से श्रीनगर शहर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भी दहशत मची हुई है। वन-विभाग और नगर प्रशासन को बाघ को दबोचने में कामयाबी हासिल नहीं हो पाई जिसके चलते जिला प्रशासन के निर्देशों पर श्रीनगर प्रशासन ने बाघ को कैद करने तक कर्फ़्यू के आदेश जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समान नागरिक संहिता पर  विचार गोष्ठी

 कोटद्वार ।  मंगलवार  को महाविद्यालय कोटद्वार में आइक्यूएसी के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार के दिशा निर्देशन में राजनीति विज्ञान विभाग और समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में समान नागरिक संहिता विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

    प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने अपने वक्तव्य में बोलते हुए कहा कि यदि विधानसभा से यह बिल पारित हो जाता है तो हाल ही में समान नागरिक संहिता अपनाने वाला पहला राज्य उत्तराखंड होगा। राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉक्टर अजीत सिंह ने समान नागरिक संहिता का अर्थ और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कानून का लाभ सभी जातियों सभी धर्म और सभी वर्गों के लिए लाभकारी होगा । समाजशास्त्र विभाग प्रभारी डॉक्टर सुरेखा घिल्डियाल ने इस विषय पर कहा कि हमारे प्रजातांत्रिक देश के लिए यह बिल मील का पत्थर साबित होगा। विभाग प्रभारी रसायन विज्ञान डॉ. अभिषेक गोयल एवं डॉ. पूनम गैरोला ने भी इस विषय पर अपने विस्तार से विचार व्यक्त किया तथा महाविद्यालय के समस्त छात्राओं ने इस विचार गोष्ठी में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया व समान नागरिक संहिता पर अपने संदेहों का समाधान पाया। मंच संचालन का कार्य डॉ. अजीत सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें