मेनू
News

उत्तराखंड के पौड़ी जिले नवमी और दशहरा पर्व पर मातम‌

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   उत्तराखंड के पौड़ी जिले नवमी और दशहरा पर्व पर मातम‌

  बारातियों से भरी बस के खाई में समाने से अब तक 32 लोगों की दर्दनाक मौत
 हादसे का मुख्यमंत्री धामी, हरिद्वार सांसद निशंक, विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी और क्षेत्रीय विधायक महंत दलीप ने घटनास्थल और अस्पताल जाकर लिया संज्ञान
  मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी ने पीड़ितों और परिजनों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन 
  गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपए, सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार, मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता की घोषणा 

    पौढ़ी/सिमडी गांव/कोटद्वार, 5 अक्टूबर 2022। मंगलवार को पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत सिमड़ी गांव में बारातियों से भरी बस के दुर्घटना में हुई मौतों और घायलों का संज्ञान लेने पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक,व क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत  दुर्घटनाग्रस्त स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे बस दुर्घटना में  घायल हुए लोगों का हालचाल जानने कोटद्वार बेस चिकित्सालय पहुंचे।   उन्होंने घायलों से मुलाकात  कर उनकी कुशलता की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सड़क दुर्घटना में घायल हुए और उपचार  करा रहे लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की और दुर्घटना में घायल हुए उनके स्वजनों को समुचित और यथोचित चिकित्सा का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बंधित स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि घायलों को, उपचार देने में कोई कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर और समुचित उपचार देना सुनिश्चित करें। सिमड़ी गांव के पास हुई बस दुर्घटनाग्रस्त में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार हेतु रेफर किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार हेतु बड़े अस्पतालों में भी बात की जा चुकी है, अगर जरूरत पड़ती है तो घायलों को एम्स व अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में शवों को शीघ्र ही रेस्क्यू कर आगे की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रूपए, सामान्य रूप से घायलों को 50 हजार,  जबकि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जायेगी। वहीं सूबे की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने भी बेस अस्पताल कोटद्वार में जाकर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में कोई कोताही न बरती जाए।

        इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, तहसीलदार विकास अवस्थी, सीएमएस उपजिला चिकित्सालय कोटद्वार आदित्य तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

      बुधवार शाम 6 बजे तक की बस दुर्घटना की अपडेट 

संबंधित खबरें