मेनू
News

उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री व हास्य लोक कलाकार ने त्यआगा संसार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी ने भी विदाई ली इस संसार से

कोटद्वार। कोराना संक्रमण काल में देश और राज्य में कई  विभूतियों ने इस संसार से हमेशा के लिए विदाई ली है। इनमें से एक उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का विगत रात हृदयाघात से निधन हो गया। एनडी सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार, गढ़वाल महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष माधवी रावत, पौड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व विधी एवं परिसीमन आयोग के अध्यक्ष एड. जगमोहन सिंह नेगी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। स्व. भंडारी उत्तराखंड बनने से लेकर अब तक कांग्रेस के कर्मठ और वफादार कार्यकर्ता रहे। स्व. भंडारी ने कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया था।

विदा हो गए, उत्तराखंड के बहुमुखी प्रतिभा के हास्य लोक कलाकार, रामरतन काला

कोटद्वार। उत्तराखंड के लोक कलाकारों में बहुआयामी प्रतिभा के धनी लोक कला के गीत, संगीत और अभिनय में विशेष स्थान रखने वाले लोक कलाकार रामरतन काला गुरुवार को अपने दर्शकों, श्रोताओं, मित्रों व परिजनों को अपनी प्रतिभा की छाप की यादों के साथ इस संसार से विदा हो गए। 1990 के दशक के लगभग आकाशवाणी नजीबाबाद से एक गढ़वाली गीत पूरे गढ़वाल में धूम मचाता था ” मिथै ब्योला बणै द्याओ ब्योली खुजै द्यो ” कोटद्वार मानपुर के रहने वाले रामरतन काला का यह गीत आज भी उस दौर के रेडियो श्रोताओं को खूब याद आता है लेकिन दुःखद खबर आ रही है कि गढ़वाली गीतों का यह सदाबहार गायक अब इस दुनिया को अलविदा कह गया है। बीते कुछ सालों से लकवे के चलते उन्हें रंगमंच से दूर होना पड़ा था आर्थिक दुश्वारियों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूरी ने कुछ आर्थिक सहायता बीमारी के उपचार के लिए की थी, लेकिन शरीर ढंग से साथ नही दे रहा था । आखिर लम्बी बीमारी और कठिन जीवन संघर्ष के बीच यह हरफनमौला लोक कलाकार इस नश्वर शरीर को त्यागकर भगवान महेश्वर सदाशिव के धाम को गमन कर गया।शरीर नश्वर है हर एक व्यक्ति को तय समय पर जाना है कोई आगे कोई पीछे लेकिन इस दुनिया में शेष रह जाता है आपका कर्म आपका चरित्र आपका व्यवहार और लोग उसी को याद करते हैं जो अच्छाइयों के मार्ग पर चला हो जिसके व्यवहार मे आचरण मे लोकहित रहा हो स्वर्गीय रामरतन काला ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के वीडियो गीतों मे भी यादगार अभिनय किया जिसमें नया जमना का छौरों, कन उठि बौल रौक एण्ड रोल, तेरो मछोई गाड़ बोगिगे ले खाले अब खा माछा, समद्युला का द्वी दिन समलौणा ह्वै गीनि आदि सैकड़ौं गीतों में स्वः रामरतन काला ने बेहतरीन अदाकारी की थी।गढ़वाली गीत संगीत और संस्कृति का ध्वजवाहक यह लोक कलाकार खामोशी से इस मृत्युलोक को छोड़कर महाईश्वर सदाशिव के परमधाम को गमन कर गया अलविदा रारा दा।

भाजपा युवा मोर्चा ने धूमधाम से मनाया शिक्षा मंत्री का जन्म दिवस 

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेट व कम्यूनिटी बास्केट में भी की मदद

कोटद्वार। गुरुवार को उत्तराखंड के शिक्षा खेल एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जन्म दिन धूमधाम से मनाया। शिक्षा मंत्री के पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जन्मदिन पर कोराना संक्रमण में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद का आह्वान किया था। उनके आवाहन पर उनके समर्थक तथा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय पौड़ी में उनके समर्थक तथा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया साथ ही साथ जिला चिकित्सालय में तैनात सफाई कर्मचारियों को कोरोना काल की घड़ी में स्वच्छता बनाए रखने पर सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया तथा कोतवाली में कम्युनिटी बास्केट( मिशन हौसला) में जरूरतमंदों के लिए जरूरत सामग्री दान की गई। शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर वृक्षारोपण, ब्लड डोनेशन, जरूरतमंदों को राशन वितरण एवं स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित के अवसर पर अपर निदेशक गढ़वाल मंडल श्री महावीर सिंह विष्ट एवं जिला पंचायत सदस्य श्री गौरव रावत के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर निदेशक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल श्री मदन सिंह रावत द्वारा ब्लड डोनेट करने वालों को फल एवं जूश वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री गौरव रावत, अपर निदेशक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ साथ खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। अपर निदेशक ने इस महामारी के समय मे ब्लड डोनेट कर समाज सेवा करने का आह्वान किया और साथ ही कहा कि इस महामारी काल मे इस प्रकार के कार्यो को निरन्तरता के साथ किया जाय। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। और इस कोविड काल मे यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। ब्लड डोनेट करने वालों मे जिला पंचायत सदस्य,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक समन्वय उत्तराखंड गौरव रावत, सन्तोष कुमार चंदोला, मंडल अध्यक्ष भाजपा कल्जीखाल, रमेश लाल, नमन अरोड़ा, विकास चौहान प्रमुख थे। केशर सिंह असवाल, जिला सचिव स्काउट गाइड पौड़ी, सीताराम पोखरियाल,प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, जयदीप रावत, जिलाध्यक्ष, रा0शि0स0 पौड़ी गढ़वाल, गणेश थपलियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर गौरव रावत द्वारा जिला चिकित्सालय को भविष्य मे ब्लड डोनेट करने वालों की एक सूची उपलब्ध कराई गई।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

कोटद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन मोर्चा ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग जिले को कोविड संक्रमण के दौर में जरूरतमंद लोगों के लिए 5000 फेस मास्क,500 फेस शील्ड आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई है। मोर्चा कोरोना काल के बीते वर्ष में भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आया था। ।

गुरुवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मनुज गोयल से मुलाकात की। इस मौके पर मोर्चा ने जिला प्रशासन को 5000 फेस मास्क, 500 फेस शील्ड मास्क सौंपे। जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में कर्मचारी भी सहयोग के लिए लगातार हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सहायता के अलावा स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही उपकरण व मेडिकल किट भी प्रदान की जाएंगी। जनपदीय संरक्षक रणबीर सिंधवाल ने कहा कि मोर्चा ने जिला स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं। हेल्पलाइन से सहयोग मांगने वालों की लगातार मदद की जा रही है। जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि टीकाकरण शत-प्रतिशत हो इसके लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी। उन्होंने सहयोग के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान भी किया। इस मौके पर शंकर भट्ट गिरिजेश सेमवाल संदीप रावत सुखबीर बिष्ट अवधेश सेमवाल हरभजन सिंह बिष्ट अकुंश नौटियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहयोग राशि मोर्चे के सदस्यों द्वारा एकत्र की गई। जिनमें ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शाह , महिला उपाध्यक्ष शशि चौधरी , देवेश देवशाली , रजत कुमार , रणजीत शाह , सन्दीप रावत , प्रदीप रावत , दुर्गाप्रसाद भट्ट , गिरिजेश सेमवाल , कैलाश गार्ग्य , कमल नेगी , प्रवीण घिल्डियाल व अवतार सिंह आदि सम्मिलित रहे।

संबंधित खबरें