मेनू
News

उत्तराखंड के चौथे स्तम्भ को भाईचारा एकता मंच ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 उत्तराखंड के चौथे स्तम्भ को भाईचारा एकता मंच ने किया सम्मानित

कोटद्वार के पत्रकार उधम सिंह नगर, रूद्रपुर में सम्मानित 


रुद्रपुर। उत्तराखंड में सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों में काम कर रही संस्था भाईचारा एकता मंच द्वारा रूद्रपुर, उधम सिंह नगर में आयोजित मीडिया सम्मान समारोह में मंच के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का सम्मान करते हुए चौथे स्तम्भ के रूप निष्पक्ष कार्य करने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और शोसल मिडिया से जुड़े पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 रूद्रपुर की स्थानीय धर्मशाला में भाईचारा एकता मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला ने सभी पत्रकार साथियों से भाईचारा एकता मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया ।कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी सुशील गाबा ने आज के पत्रकारिता जगत में कलम कारों को आ रही कठिनाइयों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारा एकता मंच की सराहना की। कार्यक्रम में भाईचारा एकता मंच द्वारा जनसेवा के क्रम में ट्रांजिट कैंप की एक असहाय विधवा महिला की पुत्री को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों व वरिष्ठ समाजसेवी संजीव तोमर के सहयोग से एक सिलाई मशीन देकर स्वावलंबी बनाने के लिए सहयोग किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी मीडिया कर्मियों, भाईचारा एकता मंच के सदस्य ,पदाधिकारियों तथा समाजसेवियों का भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार ने आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर भाईचारा एकता मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष नन्हू सिंह पाल कार्यक्रम आयोजक अनुरोध श्रीवास्तव महिला संयोजक काजल गंगवार जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव ,कविता श्रीवास्तव, रेखा द्वारा उमेश भारती, कोटद्वार से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार मनोज नौडियाल, रुद्रपुर से वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र गिरिधर, मनोज आर्य सहित शहर के सभी पत्रकार बंधुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत पाली और फारेस्ट फायर परियोजना ने मिलकर मनाया हरेला पर्व

राज्य व्यापी हरेला पर्व के अवसर पर पौड़ी गढ़वाल के ग्राम पंचायत पाली में  फॉरेस्ट फायर  परियोजना के तहत हरेला पर्व महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसके अंतर्गत समस्त ग्रामवासी पाली ने प्रतिभाग किया एवं वन सरपंच व ग्राम प्रधान द्वारा लोगों को संकल्प दिया गया कि जिन पौधों को हम हरेला दिवस के अवसर पर रोपण कर रहे हैं उनको सुरक्षित और उनकी देखरेख करेंगे। फॉरेस्ट फायर परियोजना समन्वयक सतीश बहुगुणा ने ग्राम वासियों को स्वच्छ वातावरण व पर्यावरण का महत्व के बारे में बताया गया इस मौके पर द्वारीखाल ब्लॉक के कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर सूरज कुमार व नीलम रावत आदि मौजूदपरियोजना  रहे।

  नगर निगम वार्ड पार्षद ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कर अन्य पार्षदों को दिखाया आईना 


  उत्तराखंड का राजकीय पर्यावरण मित्र कार्यक्रम हरेला पर्व  पर विभिन्न, समाजसेवियों, सरकारी मशीनरी, विद्यालयों के छात्र छात्राओं और अध्यापकों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी हरेला पर्व पर अपने अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्ध स्वच्छ बनाने के स्वयं के संकल्प के साथ क्षेत्रीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोटद्वार नगरनिगम के वार्ड नंबर 26 बलभद्रपुर के पार्षद अनिल नेगी डब्बू द्वारा अपने सहयोगी गुलाम नबी के साथ अपने वार्ड में 23 पेड़ों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अनिल नेगी ने कहा पेड़ पौधे रहेंगे तभी मनुष्य सुरक्षित रहेगा कोरोना काल के समय बड़े-बड़े शहरों में पेड़ पौधे की संख्या बहुत कम थी जिस कारण लोगों को ऑक्सीजन की बहुत कमी महसूस हुई ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति एक एक पेड़ लगाएं तो उससे ऑक्सीजन की समस्या दूर हो सकती है। अगर इंसान को शुद्ध हवा पानी, शुद्ध खाना मिलेगा तो उसे कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी  नेगी ने सभी पार्षदों से, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि सभी अपने जीवन में  एक वृक्ष अवश्य लगाएं।

संबंधित खबरें