उत्तराखंड की बेटी समृद्धि शाही ने बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीत कर बढ़ाया राज्य का मान
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीधे प्रतिभाग करने की भी हकदार हुई समृद्धि
प्रतिभा किसी भी क्षेत्र में हो उसका सम्मान और सत्कार तो बनता है,और यह प्रतिभा विश्व स्तर पर प्रमाणित हो तो उसका कहना ही क्या! ऐसा ही प्रतिभा का टैलेंट भारतीय परिक्षेत्र के उत्तराखंड की बेटी ने विश्व के दिग्गज प्रतिभागियों को पछाड़ कर ने उत्तराखंड सहित देश के कट्टरपंथी और रूढी विचारधारा को आईना दिखाया है। उत्तराखंड की बेटीयां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर परचम लहरा रही है। वही अब उत्तराखंड की बेटी समृद्धि शाही ने बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीत कर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में बिकिनी केटेगरी में यह सफलता प्राप्त की है। इस प्रतियोगिता को जीतने से उन्हें इलीट प्रो कार्ड भी मिल गया जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीधे प्रतिभाग करने की भी हकदार हो गई हैं।
समृद्धि के साथ पुणे गये नैनीताल निवासी उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव जेएस बिष्ट ने बताया इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन की ओर से किया गया था।
जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों सहित देश विदेश के लगभग 400 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में समृद्धि ने यह टाइटल अपने नाम किया। बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में बॉडी, फिटनेस, फिजीक, पोजिंग, प्रेजेंटेशन आदि के अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर विजेता को चुना गया।
प्रतियोगिता के दौरान फेडरेशन के सचिव गिरीश मल्होत्रा भी साथ रहे। इस दौरान प्रतिभागियों को बॉडी बिल्डिंग, फिटनेस, न्यूट्रीशन व सम्बन्धित तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया।
समृद्धि के पिता अशोक शाही सेना से अवकाश प्राप्ति के बाद देहरादून में रहते हैं, माता पूर्णिमा शाही ग्रहिणी हैं। समृद्धि नोएडा में रहकर जिमिंग व फिटनेस की ट्रेनिंग ले रही हैं। समृद्धि इससे पूर्व यूआईबीएफएफ इलीट प्रो कार्ड होल्डर मिस एशिया, एनपीसी नेशनल विनर, गौर क्लासिक नेशनल और नरेश सूर्या क्लासिक नेशनल प्रतियोगिता भी जीत चुकी हैं।
बुलडोजर बाबा अब नौनिहालों पर मेहरबान
प्रदेश सरकार 16 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों शहरों में स्थित लाखों आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे-मुन्हों को प्री-स्कूल किट बांटेगी
लखनऊ : नई सरकार गठन के बाद यूपी सरकार जनहित में काम करने लगी है. ताजा जानकारी के मुताबिक 3 से 6 साल के बच्चों को योगी सरकार कई सुविधा फ्री देने वाली है. आपको बता दें बच्चों को खिलौने किट व पढ़ाई संबंधी सामान दिया जाएगा। वो भी बिल्कुल फ्री. संस्कार डालने के साथ उनके संर्वांगीण विकास के कार्यक्रम भी चालू किये जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार 16 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायतों शहरों में स्थित लाखों आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे-मुन्हों को प्री-स्कूल किट बांटेगी। आंगनबाडी विभाग को इसकी पूरी जिम्मेदारी सौंपने की प्लानिंग है. बस कुछ ही दिनों में ये कार्य स्कूल चलो अभियान के तहत कराएं जाएंगे।

आपको बता दें कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण से लाभार्थियों को एक अच्छे वातावरण में सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास भी सरकार कर रही है। इसके लिए वो आने वाले समय में 175 करोड़ रुपये से 199 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का शिलान्यास करेगी। जिसकी तैयारी के लिए विभाग तेजी से जुटा है. बता दें कि सरकार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों को सुंदर बनाने के प्रयास किये हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर फर्नीचर, पुस्तकें, खिलौने दीवार पर पेंटिंग के कार्य कराए हैं।
विद्युत आपूर्ति सुचारु करने को लेकर यूथ कांग्रेस ने दिया विद्युत विभाग को ज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में हो रही अघोषित विद्युत आपूर्ति से बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों सहित आमजन को हो रही परेशानी को लेकर विद्युत विभाग के ईओ को ज्ञापन देकर शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।

