रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
उत्तरकाशी सुरंग परियोजना, डबल इंजन का ब्रेक फेल
रिपोर्ट – पुष्कर सिंह पवार
उत्तराखंड/उत्तरकाशी। दीपावली अवसर पर उत्तरकाशी में रेलवे परियोजना के लिए बन रही सुरंग में हुई दुर्घटना में दस दिन होने के बावजूद सुरंग में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने के प्रयासों में डबल इंजन के बद्इंतजामियो ने परियोजना में मजदूरों सुरक्षा योजना की पोल खोलकर रख दी है।दस दिन बाद भी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में नाकामी बता रही हैं कि परियोजना का काम कर रही कंपनियां मजदूरों की सुरक्षा के प्रति कितनी लापरवाही बरत रही है।डबल इंजन सरकार द्वारा इन कंपनियों की बदहाल सुरक्षा व्यवस्थाओं की नजरअंदाजी से 41 परिवारों के परिजनों की दस दिनों से नींद उड़ी हुई है। सरकारी मशीनरी के एसी में बैठकर इंजीनियर, आर्कीटेक्ट और जिम्मेदार अधिकारी की काबिलियत इन दस दिनों में पता चल रही है कि कितने योग्य हैं….? वहीं पूरे देश में डबल इंजन सरकार को देश के अंदर कोई ऐसा प्रतिभाशाली इंजीनियर दस में नहीं मिला जो सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकाल सके…?
अस्फुट खबरों,शोसल मिडिया से जानकारी मिल रही है कि सुरंग दुर्घटना में फंसी जिन्दगियों को आश्वासन देने परियोजना टीम को शाबाशी देते और राज्य सरकार की पीठ थपथपाने आए केन्द्रीय मंत्रीजी के लिए लालकारबेट में स्वागत किया गया।यह सब व्यवस्था परियोजना से जुड़े कंपनियों का और सरकार के उन अधिकारियों द्वारा किया गया जिन्हें परियोजना की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई।
देश की पहाड़ में रेल परियोजना को बनाने वाली सरकार देश की जनता को बताए कि मजदूरों की जिंदगी से खेलने वाली कंपनियों, अधिकारियों और इंजिनियरों पर दस दिन बीतने के बावजूद कठोर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। इतनी बड़ी परियोजना में काम करने वाले समस्त मजदूरों का सूचीबद्ध न होना, परियोजना से जुड़े सुरक्षा मानकों के प्रति लापरवाही बरतना,समय समय पर परियोजना का निरीक्षण न करना जता रहा है कि भविष्य में पहाड़ में रेलवे परियोजना में बरती जा रही लापरवाहियां यात्रियों के लिए भयंकर संकट बनने जा रही है।
देश के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि चुनावी समर में जनता को बड़े बड़े सपने दिखाकर बरगलाने में लगे हैं तो उन्हें जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों के मजदूरों और उनके परिजनों को संकट से उबारने का समय तक नहीं।
