रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
ई- लोक अदालत का आयोजन
पौडी जिले के विभिन्न तहसीलों मे 12 दिसम्बर को विधिक किया जायेगा। ई-लोक अदालत में धन वसूली वाद, मोटर दुर्घटना वाद, 138 एन.आई. एक्ट, पारिवारिक विवाद से संबंधित वाद, शमनीय प्रकृति के अपराधिक वाद के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामले भी निपटाये जायेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिनके इस प्रकार के वाद न्यायालय मंे लम्बित हैं अथवा प्री-लिटिगेशन का मामला, संबंधित न्यायालय में ड्राप बाॅक्स के माध्यम से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ई-मेल कसेंचंनतप/हउंपसण्बवउ पर अथवा जिला न्यायालय पौड़ी गढ़वाल की ई-मेल कर.चंन.नं/दपबण्पद पर सुलह समझौता प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर नियत कराया जा सकता है।
15 पेटी (180 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
काेटदार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौडी गढ़वाल सुश्री पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के धर-पकड़ अभियान के तहत आज दिनांक 28.07.2020 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा कौडिया चेक पोस्ट पर एक वाहन जिस पर RJ लिखा था, जो नजीबाबाद की तरफ से तेजी से आ रहा था। जिसको उ0नि0 महेश पाल व कान्स0 चरण सिंह के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक द्वारा वाहन न रोककर बैरियर पर नियुक्त कर्मगणों को टक्कर मार दी जिससे ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मी चोटग्रस्त हो गये व वाहन चालक बैरियर तोड़कर फरार हो गया। जिसकी सूचना मौके पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा उच्चाधिकारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी गयी कि एक संदिग्ध ब्रेजा कार कौड़िया बैरियर पर नियुक्त पुलिस बल को चोट पहुँचाकर फरार हो गया है।जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित कर सभी थाना/चौकियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत समस्त बैरियर/चैक पोस्टों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहन (सफेद रंग की ब्रेजा) को रोकने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना सतपुली पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन (सफेद रंग की ब्रेजा) को कोटद्वार रोड़ सतपुली बैरियर पर चैकिंग के दौरान दूर से आ रहे सफेद रंग की ब्रेजा ने पुलिस बैरियर देखते ही और तेजी से वाहन चलाकर मारने के आशय से बैरियर पर टक्कर मार दी जिससे बैरियर पर नियुक्त कान्स0 शूरवीर सिंह को चोटें आयी पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया* जिसमें 02 व्यक्ति (1) शमीर पुत्र सुमीर खान निवासी हाउस नम्बर 06, गली नम्बर 06, बजरंग धाम, शीतला मंदिर कॉलोनी, थाना सेक्टर 05 जिला गुडगांव हरियाणा, (2) रमीज पुत्र सल्लामुद्दीन ग्राम तलारपुर, पो0ओ पालपुर, थाना शेखपुर अहीर, जिला अलबर, राजस्थान बैठे थे चैकिंग में वाहन से 15 पेटी (180 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुयी। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 200/2020, धारा-279/336/427 भादवि एवं थाना सतपुली- मु0अ0सं0- 05/2020, धारा- 307/60 (1)/72 आबकारी अधिनियम व 2/3 लोक संपति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
1. शमीर पुत्र सुमीर खान निवासी हाउस नम्बर 06, गली नम्बर 06, बजरंग धाम, शीतला मंदिर कॉलोनी, थाना सेक्टर 05, जिला गुडगांव (हरियाणा)।
2. रमीज पुत्र सल्लामुद्दीन निवासी ग्राम तलारपुर, पो0ओ0 पालपुर, थाना शेखपुर अहीर, जिला अलबर (राजस्थान)।
बरामद मालः-
1. 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत 81,000 रूपये लगभग)
2. BREZZA CAR- AF (सफेद रंग)
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 200/2020, धारा- 279/336/427 भादवि कोटद्वार
2. मु0अ0सं0- 05/2020, , धारा- 307/60 (1)/72 आबकारी अधिनियम व 2/3 लोक संपति निवारण अधिनियम।
पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 कैलाश चन्द्र सेमवाल
2. कान्स0 301 ना0पु0 शुरवीर सिंह
3. कान्स0 131 ना0पु0 कुलदीप सिंह
4. कान्स0 208 ना0पु0 प्रकाश चन्द्र
सरकार से नाराज प्रारंभिक शिक्षा के वरिष्ठ सहायक, उग्र आन्दोलन का अल्टीमेटम
निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा दिनांक 30 जून 2020 को वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक पदों पर बिना पदस्थापना के सूची जारी की गई परन्तु आज 28 दिन बीतने के बाद भी आज दिनांक 28 जुलाई 2020 तक पदस्थाना ना होंने को देखते हुए google meet ऐप के माध्यम से दिनांक 25 एवम 27 जुलाई 2020 को समस्त गढवाल मण्डल के समस्त मंडलीय/जनपदीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में आज गढ़वाल मण्डल में सभी जनपदीय कार्यकरिणियौ द्वारा अपने-अपने मुख्य शिक्षा अधिकारियौ के माध्यम से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड और निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड को ज्ञापन प्रेषित किया गया साथ ही कल दिनांक 29 एवम 30 जुलाई 2020 को गढवाल मण्डल में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के समस्त सदस्य कार्यबहिष्कार पर रहेंगे एवम दिनांक 31 जुलाई 2020 को उग्र आंदोलन हेतु ऑनलाइन बैठक के माध्यम से उग्र आंदोलन हेतु रणनीति तय की जाएगी।बैठक मे मुकेश बहुगुणा,मण्डलीय अध्यक्ष,
सीताराम पोखरियाल,मण्डलीय सचिव,
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड गढवाल मण्डल द्वारा आगे के आंदोलन को लेकर बैठक मे कर्मचारियों के सुझावों पर मंथन कर रणनीति तैयार करने की सहमति भी बनी ।
विरासत: अपना उत्तराखंड-अपनी संस्कृति ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, गढ़वाल द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के तत्वाधान में विरासत:अपना उत्तराखंड-अपनी संस्कृति श्रृंखलाबद्ध ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 19 जुलाई से 8 अगस्त 2020 तक किया जा रहा हैI क्लब के समन्वयक डॉ. महंत मौर्य ने बताया कि इस श्रृंखलाबद्ध सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता के प्रथम सप्ताह में 19 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रतिभागियों को त्योहार तथा वेशभूषा दो विधा में से किसी एक पर जानकारी देते हुए अपनी वीडियो क्लिप बनाकर पोस्ट करना थाI इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के राजकीय महाविद्यालयों के साथ-साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी.एस.बी परिसर नैनीताल, और उत्तराखंड ओपन विश्वविद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कियाI आयोजन संयोजिका डॉ सीमा चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करना है, और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिभाग करना यह बताता है,कि आज की युवा पीढ़ी भी अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक हैI आयोजन सचिव डॉ संजीव कुमार ने बताया की प्रथम विधा वेशभूषा में प्रियांक्षा जंग बी.एड द्वितीय वर्ष, राज.स्ना. महाविद्यालय कोटद्वार प्रथम तथा पुष्पा जोशी एम.एस.डब्लू द्वितीय सेम, यूओयू देहरादून और अंजली भट्ट बी.ए चतुर्थ सेम, प.ल.म.श.राज.स्ना.महाविद्यालय ऋषिकेश संयुक्त रूप से द्वितीय और नियंता गढ़कोटी एम.एस.सी चतुर्थ सेमेस्टर भौतिक विज्ञान प.ल.म.श.राज.स्ना.महाविद्यालय ऋषिकेश और रितिक कुमार टम्टा बी.ए. द्वितीय सेम राज.स्नात. महाविद्यालय,लोहाघाट संयुक्त रूप से तृतीय रहे इसी प्रकार त्योहार में विशाल चंद फुलारा एम.ए.संगीत राज.स्ना.महाविद्यालय,रानीखेत प्रथम, गौरव चंद्र भट्ट एम.ए अंग्रेजी राज.स्ना.महाविद्यालय,रानीखेत, निशा राजपूत एम.ए. द्वितीय सेम राज.स्ना. महाविद्यालय कोटद्वार संयुक्त रुप से द्वितीय तथा मनोरमा सनवाल बी.एस.सी. प्रथम सेम राज. स्ना.महाविद्यालय लोहाघाट, शिवानी नेगी बी.ए. चतुर्थ सेम., राज.स्ना. महाविद्यालय जयहरीखाल, तनुज कुमार लोहुमी बी.ए. सिक्स्थ सेम.एम.बी.पी.जी कॉलेज हल्द्वानी, निकिता बी.ए. तृतीय वर्ष राज. स्ना.महाविद्यालय,रायपुर देहरादून संयुक्त रूप से तृतीय रहेI
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.जानकी पवार जी ने कहा देश की विविधता में एकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की योजना ‘देखो अपना देश’ के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं में उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए इस प्रकार के श्रृंखलाबद्ध ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैI प्राचार्या महोदया ने विजयी तथा प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी साथ ही आयोजन समिति और क्लब के अन्य सदस्यों डॉ.प्रीति रानी, डॉ.अमित जायसवाल, डॉ. किशोर सिंह चौहान, डॉ.शोभा रावत, डॉ.मुकुल कुमार, डॉ.तनु मित्तल, डॉ सुनीता नेगी,डॉ.विनोद सिंह, डॉ.लता कैडा को शुभकामनाएं दीI


