मेनू
News

इलैक्ट्रौल बांड पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस ने फूंका

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

इलैक्ट्रौल बांड पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला 

   कोटद्वार । शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार एवं युवा कांग्रेस जिला कोटद्वार के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिना किसी कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कमेटियों के बैंक खातों को फ्रीज करने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए इलैक्ट्रौल बांड को गलत बताते हुए इसके उपयोग पर रोक लगाने का निर्णय सुनाने पर देश की भावना से किए गए इस क्रूर कदम के खिलाफ शनिवार को झंडा चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल तथा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। साथ ही इलेक्ट्रोल बॉन्ड नीति पर सरकार को फटकार लगाने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत भी किया गया । वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार लगातार अपनी  नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है जो स्वस्थ लोकतंत्र व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट,सेवा दल के महानगर अध्यक्ष महावीर रावत,महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार की महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, मो अजुउरुदीन, मनीष चातुरी, विजय नारायण, उपेंद्र सिंह नेगी, चन्द्र मोहन सिंह, सतेंद्र सिंह नेगी, जनक भाटिया, गणेश नेगी, सुनील दत्त सेमवाल ,सुदर्शन रावत , भारत सिंह ,दिलीप सिंह रावत, दान सिंह रावत, भोपाल सिंह अधिकारी, मोहम्मद इलियास सैफी, आशुतोष वर्मा ,सुनीता रावत, आशीष ,गोपाल सिंह गोसाई ,दिलीप सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया, हेमचंद पंवार, राकेश शर्मा, राजेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें