आशा बहनों का सरकार की उपेक्षा के बाद लोरी गाकर मांगें मनवाने में उभरा दर्द।

उत्तराखंड राज्य में गांव से दुर्गम बस्तियों तक जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर राज्य सरकार की स्वास्थ्य के अतिरिक्त अन्य सेवाओं में विपरित परिस्थितियों में सेवाएं देने को लेकर अपने लिए कुछ सुविधाओं की मांग लम्बे समय से की जा रही है। राज्य सरकार आशा बहनों की मांगों को लगातार नजरंदाज कर रही है। इसी को लेकर अब आशा बहनों ने जच्चा-बच्चा की सेवा के अंदाज में मां की तरह लोरी सुनाकर सरकार से मांगे मनवाने का तरीका ईजाद किया है। देखिए कोटद्वार की आशा बहनों का मांगें मनवाने का तरीका-
कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर एएसपी मनीषा जोशी द्वारा विभिन्न विभागों के साथ गोष्ठी
एएसपी मनीषा जोशी कोटद्वार शहर में पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन और अन्य विभागों के साथ बैठक लेते हुए
कोटद्वार। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन में कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों / प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने एवं शहर में वाहनों हेतु पार्किंग की व्यवस्था बनाये जाने के सम्बन्ध में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। मोटरनगर के निर्माणाधीन बस अड्डे के पीछे खाली स्थान पर साफ सफाई कर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाये।
मोटर नगर के समीप पार्किंग की संभावना तलाशते प्रशासन और पुलिस की टीम
नजीबाबाद चौक पर हॉट एंड कोल्ड के सामने छोटे वाहनों हेतु पार्किंग बनायी जाय जिससे बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके। नजीबाबाद चौक पर गाड़ी पड़ाव में जो सब्जी की दुकाने फुटपाथ पर लगी है वहां पर फुटपाथ खाली कराया जाय । जिससे पैदल चलने वाले लोग आवागमन हेतु फुटपाथ का प्रयोग कर सकें। रोड़ के किनारे लगे दुर्घटना सम्भावित तथा जंगली जानवरों के रोड़ पर आने वाले स्थलों पर जो बोर्ड लगाये जाते हैं उन बोर्डों पर पुलिस विभाग, वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के मोबाईल नम्बर अंकित हो जिससे आने जाने वाले यात्रियों द्वारा उक्त सम्भावित स्थलों पर हाथी के सम्बन्ध में सम्बन्धित से सम्पर्क कर सूचना दी जा सके। अन्य जंगली जानवरों आवागमन अवरोध करने या कोई खतरे सड़क किनारे लगे सभी बोर्डों पर दिशासूचक रेडियम लगाये जाय जिससे दूर से वाहन चालकों को मार्ग / स्थल की जानकारी हो सकती है। दुर्घटना सम्भावित स्थलों पर रोड़ के किनारे क्रैश बैरियर लगाये जाय जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।राज्य सीमा समाप्त या प्रारम्भ का बोर्ड लगाये जाय जिससे आने जाने वाले यात्रियों को राज्य सीमा की जानकारी हो सके। बेस अस्पताल के सामने काफी संख्या में एम्बुलेंस लगायी जाती है जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होती है उक्त स्थान पर खड़ी होने वाली एम्बुलेंसों को अस्पताल की पार्किंग में पार्क किया जाय।मालवीय उद्यान को सम्भावित पार्किंग बनायी जाय जिससे शहर में आने वाले छोटे वाहनों को पार्क किया जा सके। सिद्धबली मन्दिर में दर्शनार्थ आने वाले यात्रियों को उचित पार्किंग की व्यवस्था बनाने हेतु स्थान का चुनाव किया जाये । कोटद्वार से गुमखाल के मध्य सड़क की स्थिति जीर्ण-क्षीर्ण होने के कारण रोड़ की मरम्मत हेतु सम्बन्धित विभाग को अवगत कराया गया । एस.बी.आई. मुख्य शाखा देवीरोड़ के सामने खुली नहर पर लोहे की जाली लगाकर पार्किंग स्थल बनाये जाने हेतु नगर निगम कोटद्वार को अवगत कराया गया। झण्डा चौक से मालवीय उद्यान तक तथा अन्य स्थानों पर जहां पूर्व में अतिक्रमण हटाया गया है वहां पर रोड़ के दोनो तरफ नाली तक रोड़ की मरमत की जाये। > रोड़ के दोनो तरफ नाली के ऊपर लोहे की जाली लगा कर दुपहिया वाहन पार्क किये जाने के सम्बन्ध में विचार कियागया। पुराना आर.टी.ओ. तिराहा से बेस अस्पताल तक रोड़ के किनारे नाली तक मरम्मत की जाय जिससे दो पहिया तथा छोटे चार पहिया वाहनों की पार्किंग की जा सके। गोष्ठी उपरान्त उक्त स्थलों का सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित किये जाने वाले कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
गोष्ठी में नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार किशन सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार “अनिल जोशी, तहसीलदार कोटद्वार विकास अवस्थी, डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी बेस अस्पताल कोटद्वार, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट, यातायात निरीक्षक शिव कुमार एवं कनिष्ठ अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग आशीष मौजूद रहे।
