रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
आयुष्मान योजना गंभीर बीमारियों और गरीबों के लिए वरदान
गंभीर बीमारियों में आयुष्मान ना होता, तो पता नहीं क्या होता
आयुष्मान योजना ने लाखों जिंदगियों को दिया जीवनदान
आयुष्मान योजना मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि प्रदेश भर में एक समय में हृदय रोग, किडनी रोग, मस्तिस्क रोग, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को लाइलाज इसलिए माना जाता था क्योंकि इसके इलाज में खर्चा होता है और वह सामान्य वर्ग की पहुंच से बहुत दूर था। लेकिन अब इन गंभीर बीमारियों में भी सामान्य वर्ग में भी उपचार के बाद जीने की उम्मीद फिर से जग गई है। और यह सब हो पाया है प्रदेश में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना के तहत। गंभीर बीमारियों के साथ आयुष्मान योजना के कुल आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक 3 लाख 60 हजार से अधिक बार लाभार्थी निशुल्क उपचार ले चुके हैं जिस पर राज्य सरकार का पांच अरब से अधिक का खर्च हो चुका है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में किडनी रोग से जूझ रहे 1.38 लाख से अधिक मरीज आयुष्मान कार्ड का लाभ लेते हुए मुफ्त में डायलिसिस करा रहे हैं। देहरादून के अरिहंत अस्पताल में उपचार करा रही देहरादून माजरी निवासी अनीता कुकरेती अपना दर्द बयां करते हुए बताती हैं कि डायलिसिस की प्रक्रिया से ही हम जैसे मरीजों को प्राण मिलता है। यह प्रक्रिया बहुत महंगी है। लेकिन आयुष्मान के जरिए वह मुफ्त में उपचार ले रही हैं। वह सरकार का कोटि कोटि आभार जताते हुए कहती हैं कि यदि आयुष्मान नहीं होता तो हम जैसे मरीजों की सांसें तो कब की खत्म हो जाती।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में किडनी रोग से जूझ रहे 1.38 लाख से अधिक मरीज आयुष्मान कार्ड का लाभ लेते हुए मुफ्त में डायलिसिस करा रहे हैं। देहरादून के अरिहंत अस्पताल में उपचार करा रही देहरादून माजरी निवासी अनीता कुकरेती अपना दर्द बयां करते हुए बताती हैं कि डायलिसिस की प्रक्रिया से ही हम जैसे मरीजों को प्राण मिलता है। यह प्रक्रिया बहुत महंगी है। लेकिन आयुष्मान के जरिए वह मुफ्त में उपचार ले रही हैं। वह सरकार का कोटि कोटि आभार जताते हुए कहती हैं कि यदि आयुष्मान नहीं होता तो हम जैसे मरीजों की सांसें तो कब की खत्म हो जाती।
वहीं हृदय रोग के 7354 से अधिक मरीजों का योजना के जरिए मुफ्त उपचार किया जा चुका है। इसके अलावा वर्न मैनेजमैंट के 434, कार्डियो थोरासिस एव वास्कुलर सर्जरी के 1133, न्यूरो सर्जरी के 4253 तथा कैंसर के 27112 लाभार्थियों को आयुष्मान के जरिए मुफ्त उपचार मिला। उक्त गंभीर बीमारियों पर अभी तक सरकार का 220 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है।
पहले हालात यह थे कि उक्त गंभीर बीमारियों का लोग नाम लेने तक में डरते थे। इसका कारण यह रहा कि गंभीर बीमारियों का उपचार तो था लेकिन वह बहुत खर्चीला था। आयुष्मान योजना ने इन बीमारियों के उपचार के मुफ्त उपचार की सुविधा भी आम जन तक पहुंचा दी है। आयुष्मान के हौसले से हर कोई गंभीर बीमारियों से लड़ रहा है और उन्हें पराजित कर फिर नया खुशहाल जीवन जी रहा है। अनीता कुकरेती जैसे अन्य लाभार्थी योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार जता रहे हैं।
गंभीर बीमरियों का उपचार विवरण
रोग मरीज खर्च करोड़ में
बर्न मैनेजमैंट 434 2.3
कार्डियोलॉजी 7254 55.5
काडियो थोरासिस 1133 12.8
एंड वास्कुलर सर्जरी
डायलिसिस 138516 55.5
न्यूरोसर्जरी 4253 19.8
कैंसर विज्ञान 27112 48.4
कुल 181545 से अधिक 220.9 से अधिक
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह दो दिवसीय भ्रमण पर जनपद पौड़ी में
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (से.नि.) अपने दो दिवसीय भ्रमण पर जनपद पौड़ी में बुधवार को देर साय जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल से मुलाकात कर, बैठक की। बैठक में ब्लाक प्रमुख एकेश्वर श्री नीरज पाथरी, ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा बलूनी, श्री नूतन रावत, श्री गजेंद्र सिंह, श्री कमल सिंह, पुजारी भास्कर नन्द अथ्वाल सहित अन्य शामिल थे।
इस दौरान राज्यपाल ने उनके द्वारा अपने अपने क्षेत्र में किए जा रहे विशेष कार्यों की जानकारी ली, तथा कार्यों एवं विकास को लेकर सुझाव भी मांगे, साथ ही उनकी समस्या एवं मांग पर जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया।
राज्यपाल ने जिले के जन-प्रतिनिधियों से 5 से अधिक रोपवे स्थलों के मांगें प्रस्ताव
राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों से जनपद क्षेत्र अंतर्गत 5 से अधिक ऐसे स्थलों को चिन्हित कर रिपोर्ट देने को कहा जहां पर केबल कार (रोप-वे) लगाया जाए। चारधाम सड़क परियोजना एवं रेल मार्ग बनने से जहां आवागमन के लिए लाइफ लाइन बन रही है। इसके अलावा यहां पर रोप-वे विकसित होने से क्षेत्र में आवागमन की सुगम सुविधा विकसित होगी तथा पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार को और बढ़ावा मिल सकेगा। इससे रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिलेगा।
जीर्ण-शीर्ण स्कूल के भवन को 3 माह के भीतर बनाने के निर्देश जिलाधिकारी को
सिरौली स्कूल की भवन जीर्णशिर्ण होने की समस्या पर राज्यपाल ने उक्त स्कूल की भवन को 3 माह के भीतर बनाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिया। कर्मचारी संगठन पदाधिकारी जयदीप रावत एवं सीताराम पोखरियाल ने राज्यपाल से पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
रेडक्रॉस सचिव को अगले वर्ष के 27 अक्टूबर 2022 तक 1001 स्वयं सेवी बनाने के लक्ष्य दिया। कहा कि कोविड-19 की आपदा से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी के साथ उत्कृष्ट कार्य किया है।
महामारी से विजय दिलाने में अपना योगदान दे रहे हैं। इन्हें अब हेल्थ वारियर्स के रूप में जाना जा रहा है। पहले सिर्फ सैनिकों को योद्धाओं के नाम से जानते थे। अब हम हेल्थ वर्कर को भी योद्धाओं के नाम से जान रहे हैं इनके उत्कृष्ट सेवा ही राष्ट्र के लिए समर्पित है।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण, उनके उत्पाद की ब्रांडिंग करने तथा नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश
गुरुवार को स्वयं सहायता ग्रुप के महिलाओं एवं संगठनों ने राज्यपाल से भेंट कर, अपने ग्रुप के बारे में विस्तृत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कुछ अपनी समस्या के निस्तारण की मांग की। जिस पर राज्यपाल ने जिलाधिकारी को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण देने, उनके उत्पाद की ब्रांडिंग करने तथा नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश दिये। वहीं खेल विभाग के 16 खेल प्रशिक्षण प्रतिभागियों ने राज्यपाल से भेंट कर, अपनी प्रतिभा से अवगत कराये। जिस पर राज्यपाल ने प्रदेश एवं राज्य के नाम को रोशन करने की शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत से उत्कृष्ट कृषक ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपने अनुभव को साझा किया। राज्यपाल ने विभागीय एवं स्वयं सहायता समूह के स्टालो के निरीक्षण के दौरान लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदान करने की शपथ दिलाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री भारत सरकार की संचालित योजनाओं को धरातल पर देख कर प्रशंसा जताई। पौड़ी की स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल अवलोकन के दौरान उत्पाद को अच्छे ब्रांिण्डंग के साथ बाहरी देशों में निर्यात करने को कहा। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले को राजभवन आमंत्रित किया। जबकि जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा कुशल प्रशासक के रूप में नेतृत्व करने पर पारितोषिक रूप से सम्मानीत किया। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित माउंटेन बाईकिंग को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरान्त राज्यपाल ने जनपद के प्राचीन मंदिर क्यूंकालेश्वर का दर्शन कर प्रदेश वासियों को खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, एडीसी रचिता जुयाल तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, एएसपी अनूप काला, परियोजना निदेशक संजीव राय, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करण सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिह नेगी, सीएमओ प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी एवं अजयवीर सिंह, सीओ पुलिस प्रेम लाल टम्टा, डीपीआरओ एम.एम. खान, सीएओ डी एस राणा, सीवीओ के एस बर्तवाल, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, डीपीओ जितेन्द्र कुमार, स्काउट गाइड, एनएसएस, नेहरू युवा स्वयं सेवी सहित अधिकारी, समूह की महिला व अन्य लोग उपस्थित थे।