आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में छः जिले बनाने का दावा
कोटद्वार। आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा द्वारा कोटद्वार कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेन्स कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही छः जिले बनाने का दावा उत्तराखंड की जनता से किया है। उत्तराखंड में बनने वाले जिलों में काशीपुर, रानीखेत, डीडीहाट, कोटद्वार, रूड़की, यमुनोत्री बनाये जाने की घोषणा केजरीवाल द्वारा काशीपुर की चुनावी रैली में की गई। आम आदमी पार्टी का मानना है कि छोटे राज्य में विकास हो सके और छोटे राज्यों में छोटे जिले व छोटी तहसीलें होना आवश्यक है। छोटे जिले व छोटी तहसीलें होने पर कोई भी नागरिक उक्त जिला मुख्यालय व तहसील तक अपने कार्यों हेतु सुगमता से आ जा सकता है व अपने काम करा सकता है। केजरीवाल अपने चुनावी घोषणा में उत्तराखंड की 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं के लिए एक हजार रूपये प्रतिमाह भत्ता देने की घोषणा भी की है। प्रेस काॅन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखण्ड में चुनाव लड़ने की जब से घोषणा की है तब से कांग्रेस व भाजपा बैक फुट पर है क्योंकि केजरीवाल जो भी घोषणा करते हैं सरकार बनाने पर उन सभी घोषणाओं को अमल में लाते हैं। इस कारण भाजपा व कांग्रेस बैक फुट पर नजर आ रही हैं इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता व सर्वेश्वर, विक्रम चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।
ए.एच.टी.यू. कोटद्वार ने छात्र- छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों राजकीय इण्टर कॉलेज धुमाकोट में किया जागरूकता अभियान
धुमाकोट। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में “जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में ए.एच.टी.यू. कोटद्वार द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज धुमाकोट में जाकर छात्र-छात्राओं को जानकारिया दी गयी।
➡️ छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करता है या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजरअंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।
➡️ वर्तमान में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है कि नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इससे समाज में कैंसर जैसी कई लाइलाज बीमारी भी तेजी से पैर पसार रही हैं। शराब, सिगरेट, तंबाकू, एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ के सेवन ने युवाओं को अपराध के रास्ते पर धकेलना शुरू कर दिया है। नशा अपराध की दुनिया की पहली सीढ़ी है, इसीलिए हमें अच्छे समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा।
➡️ यातायात नियमों, बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों व महिला संबंधित अपराधों के लिए जागरूक किया गया
➡️ साथ ही छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ Uttarakhand Traffic Eye App, गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी ।
कोटद्वार शहर में हुई वाहन चोरियों का खुलासा 2 अभियुक्त दबोचे
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस को दो दोपहिया वाहन चोरों बुधवार को दबोचने में कामयाबी हासिल हुई। प्रतीक गर्ग पुत्र रमेश गर्ग व प्रीती अग्रवाल पत्नी विजय कुमार अग्रवाल निवासी कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि उनकी बुलेट मोटरसाइकिल और स्कूटी को अज्ञात व्यक्तियों ने गीतांजली ज्वैलर्स दुकान के सामने खड़ी मोटर साईकिल बुलट व घर के सामने खड़ी स्कूटी चोरी कर ली। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार मे धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा उक्त चोरियों की घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुये अभियोगों के सफल निस्तारण करने व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार, मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह, प्रभारी सीआईयू. निरिक्षक श्री मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर अभियुक्त सलीम व जीसान को चौकी बाजार कीरतपुर जनपद बिजनौर (उ0प्र0) के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा चोरी की गयी दोनों गाडियों को राशिद कबाड़ी को रू0 8,000/- में बेच दिया था। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर राशिद कबाड़ी की दुकान से मोटर साईकिल व स्कूटी के पार्ट्स बरामद किये गये। अभियोग में वांछित अभियुक्त राशिद कबाड़ी के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
अभियुक्तों का नाम पताःसलीम पुत्र यामीन निवासी ग्राम बेल्डा, थाना सिवल लाईन रूड़की, जनपद हरिद्वार।
जिसान पुत्र याकूब निवासी मौहल्ला अहमद खेल, मण्डावर रोड़, कीरतपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0)।
राशिद कबाड़ी (वांछित अभियुक्त)
पुलिस टीमः- प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह प्रभारी सीआईयू. मोहम्मद अकरम उपनिरीक्षक मेहराजूदीन
उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र उपनिरीक्षक जयपाल सिंह- सीआईयू मुख्य आरक्षी शुशील कुमार- सीआईयू आरक्षी चन्द्र पाल,आरक्षी कुलदीप, आरक्षी अमरजीत- सीआईयू आरक्षी चेतन सिंह, आरक्षी विमल, आरक्षी हरीश- सीआईयू आदि मौजूद रहे।