मेनू
News

आमपडाव – जोनपुर- डिग्री कालेज रोड़ का शुभारंभ

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

       आमपडाव – जोनपुर- डिग्री कालेज रोड़ का शुभारंभ

 कोटद्वार नगर निगम क्षेत्रांतर्गत आमपडाव जोनपुर डिग्री कालेज रोड़वार्ड नम्बर 14 में सड़क के नवीनीकरण का  पार्षद श्रीमती आशा चौहान ने सोमवार पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। वर्षों से वार्ड के लोग बदहाल सड़क के सुधारीकरण के लिए लोकनिर्माण विभाग, क्षेत्रीय विधायक और नगर निगम से मांग कर रहे थे। इस मार्ग के बनने से जहां वार्ड 14 के लोगों को सहुलियत मिलेगी वहीं महाविद्यालय कोटद्वार में पढ़ने छात्रों को भी लाभ पहुंचेगा। वार्ड 14 की पार्षद आशा चौहान के अथक प्रयासों और क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के आशीर्वाद से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया जिससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। 

   सड़क निर्माण के शुभारंभ पर पार्षद आशा चौहान ने कहा कि पिछले तीन सालों से मे राज्य सरकार से मे पत्राचार के माध्यम से एवं व्यक्ति रुप प्रयास करती रही करती रही हैं, उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार एवं कोटद्वार की विधायक विधानसभा अध्यक्ष रितू भूषण खंडूरी जी का आभार व्यक्त किया। पार्षद चौहान ने कार्यदाई संस्था और ठेकेदार से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद मीनाक्षी कोटनाला, अनीता मल्होत्रा, वीना नेगी समाज सेवक कुलदीप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, पुर्व सभासद मुकेश मल्होत्रा निकाय सभासद महासंघ उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह चौहान,वीर सिंह, रामकुमार प्रजापति सहित, अन्य कई लोग मोजूद रहे।

    गढ़वाल में उत्तराखण्ड  पुलिस भर्ती की पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

    पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई आरम्भ

       उत्तराखण्ड पुलिस/पीएसी एवं फायरमैन के आरक्षी (महिला/पुरुष) के कुल 1521 पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु 20 भर्ती केन्द्र निर्धारित  

पौड़ी गढ़वाल से कुल 12,356 महिला/पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया 

       सोमवार 15.05.22 से उत्तराखंड पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा पौड़ी के रांसी स्टेडियम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  यशवन्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में  प्रारम्भ की गई। 15 मई से होने वाली परीक्षा में प्रत्येक दिवस लगभग 400 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करायी जानी है। इस परीक्षा हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल से कुल 12,356 महिला/पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है।

      प्रथम दिवस  भर्ती प्रक्रिया परिणाम

शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से कुल 272 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । 

128 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 

200 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे। 

71 अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में असफल रहे। 

एक पुरुष अभ्यर्थी द्वारा क्रिकेट बॉल थ्रो के अंतिम चरण में हाथ खिसकने के कारण आगे की इन्वेंट में प्रतिभाग नहीं कर सका। अभ्यार्थी को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

  भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक संचार पौड़ी,  अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन  विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक, विपेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें