मेनू
News

आप मोबाइल ऐप से लोन ले रहे हैं तो रहे सावधान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 मोबाइल ऐप से लोन लेने वाले मौत को लगा रहे गले।

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे मोबाइल ऐप से लोन, तो रहे सावधान।

मोबाइल ऐप से लोन दे रही चीनी कंपनियां वसूल रही अंधाधुन ब्याज दर।

पूरा विश्व इस समय कोरोना की मार झेल रहा है। कोरोना से निबटने में जैसे ही कुछ मदद मिली तो नये कोरोनावायरस स्टेन ने लोगों को दहला कर रख दिया। उसके बाद एक और बुरी खबर भारतवर्ष में देखने में आ रही है वह बर्डफ्लू की। लेकिन उससे भी बुरी एक खबर और आ रही है वह यह कि पूरे भारतवर्ष में चीनी ऐप कंपनियां अब 2 घंटे में लोन बांटने का दावा कर रही हैं। इनके जाल में अधिकांश हुए व्यापारी फंस रहे जिनका कारोबार अधिकांश चौपट हो चुका है। यह चीनी एप कंपनियां लोन देने के नाम पर लोगों को भारी चुना लगा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतवर्ष में 1 दिन में चीनी ऐप से सात से आठ करोड़ ट्रांजैक्शन किए जा रहे हैं, वही लोन का यह कारोबार 100 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। पता चला है कि अकेले तेलंगाना राज्य में ही 1 दिन में डेढ़ करोड़ ट्रांजैक्शन तथा 21 करोड़ का कारोबार हुआ। लोन देने के बाद यह चीनी ऐप कंपनियां अपने ग्राहकों से मनमाना ब्याज वसूल रही है, नहीं देने पर यह कंपनियां गाली गलौज कर धमकाने, अपमानित करने तथा नजदीकी रिश्तेदारों को फोन कर उन्हें भी अपमानित करना जैसी घटनाएं कर रही हैं। जिसने  इन कंपनियों ने लोन लिया है वह कर्ज न चुकाने की स्थिति में आत्महत्या तक को विवश हो रहे हैं। सोमवार से शनिवार अकेले तेलंगाना राज्य में ही अब तक 20 लोगों से अधिक लोगों ने इन लोन देने वाली चीनी ऐप कंपनियों से लोन न चुकाने की स्थिति में मौत को गले लगा लिया। तेलंगाना पुलिस की एसीपी शिखा गोयल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लोन देने वाली कुछ चीनी एप कंपनियों के नाम सामने आए हैं। जिसमें माई कैश लोन, जी मनी, अरोड़ा लोन, क्विक लोन, कैशमामा, न्यू रूपी,कैश बस, मेरा लोन जैसे चीनी एप कंपनियों के नाम सामने आए हैं। तेलंगाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 8 लोग गिरफ्तार किए गए जिनमें 2 लोग चीनी मूल के हैं। एसीपी शिखा गोयल द्वारा दी गई जानकारी में पता चला है कि पूरे भारतवर्ष में इनका जाल फैला है, अकेले तेलंगाना राज्य में ही यह चीनी ऐप कंपनियां 50 से ज्यादा बताई जा रही हैं। शिखा गोयल द्वारा बताया गया है कि तेलंगाना पुलिस इन लोन देने वाली चीनी एप कंपनियों पर नकेल कसने में जुट चुका है।

संबंधित खबरें