मेनू
News

आपदा पीड़ितों को सांतववना देने तक नहीं पहुंचा प्रशासन, मदद की बात तो दूर

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 भूस्खलन आपदा की श्रेणी में नहीं, ब्लाक जहरीखाल प्रशासन की नजर में

48 घंटे बीतने पर भी भूस्खलन पीड़ितों की शासन प्रशासन ने नहीं ली सुध 

कोटद्वार। पौड़ी जिले के ग्राम जलेथा  विकासखंड जयहरीखाल में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से  गांव के कई लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन से मकानों के नीचे दरारें आने से खतरा बढ गया है, बड़ी तादाद में गांव के लोग भूस्खलन के कारण  प्रभावित हुए हैं। अभी तक पीड़ित परिवारों के हाल-चाल और नुकसान की जानकारी लेने  शासन प्रशासन ने जरूरी नहीं समझा,या कहें जहरीखाल ब्लाक प्रशासन को भू स्खलन आपदा की श्रेणी में नहीं मानता। कांग्रेस नेत्री रंजना रावत अपने सहयोगियों के साथ  जलेथा  गांव पहुंची तो उन्हें गांव में हुए नुकसान की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची रंजना रावत ने भू-स्खलन से पीड़ित लोगों का हालचाल जाना,और मुख्यमंत्री उत्तराखंड को तत्काल पत्र लिखकर पीड़ितों को नुकसान के अनुरूप मुआवजा दिए जाने की मांग की।  कांग्रेसी नेत्री ने प्रशासन के द्वारा पीड़ित लोगों को राहत प्रदान न किए जाने की घोर लापरवाही पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।  उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के नवागैर  तोक में और खोबु तोक में भारी नुकसान भूस्खलन के कारण हुआ है। नवागैर  तोक में बिजली के पोल गिर गए और बड़े-बड़े पेड़ भी उखड़ कर मकानों के ऊपर गिरे हैं ।इस भूस्खलन और तूफान की घटना में नवागैर तोक में जानमाल की क्षति तो नहीं हुई है लेकिन खोबू  तोक में दो बकरियां दीवार गिरने के कारण दबकर मर गई हैं।  महिला कांग्रेश की प्रदेश महामंत्री  रंजना रावत ने बताया कि 48 घंटे बीतने के बाद भी शासन प्रशासन के द्वारा जलेथा गांव के पीड़ित लोगों की सुध नहीं लेना प्रशासन की घोर लापरवाही का नमूना है। उन्होंने कहा कि इससे और अधिक सरकार की इस बरसात के मौसम में लापरवाही और क्या होगी कि आपदा में अपने राज्य के लोगों को मदद ना पहचा सके। कांग्रेस नेत्री के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने में विद्या लाल ,जितेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह वेद प्रकाश मानसिंह शाकंभरी देवी महेश्वरी देवी सरोजनी देवी और दीपक सिंह मौजूद रहे।

अब उत्तराखंड में भी लगा सालट उद्योग

छः तरह का नमक तैयार होगा राज्य में, हिन्दुस्तान सालट लिमिटेड की लगेगी यूनिट

कोटद्वार/पौड़ी। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय उद्योग एवं लोक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत सरकार के उपक्रम हिन्दुस्तान साल्ट लिमिटेड के 6 नये उत्पादों झार नमक, सांबर नमक, शाकम्भरी नमक, वृताहार नमक, फिटबैलेंस प्लस नमक और काला नमक की वर्चुअल लॉन्चिंग करी।

महामहिम राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भूमिगत जल से नमक निर्माण में राजस्थान नंबर वन है सांभर झील से उत्पादित नमक अपने उच्च पीएच और अन्य प्रकार प्राकृतिक गुणों के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में स्वास्थ्यवर्धक सिद्ध होंगे। उन्होंने भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड और उत्तराखंड के स्टार्टअप कंपनी हिम शक्ति ग्लोबल फूड के साथ हुई पार्टनरशिप की सराहना करते हुए कहा कि इससे नवीनता को बढ़ावा मिलेगा और दोनों मिलकर सफलता के शिखर को छू लेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड तीरथ सिंह रावत ने इन उत्पादों के लांच पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम से देश के लाखों लोगों को प्रेरणा मिली है। मेरे लिए बड़े हर्ष की बात है कि भारत सरकार के उपक्रम हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड ने पूरे हिंदुस्तान में से हमारे उत्तराखंड के पहाड़ी गांव से मात्र ₹10000 में शुरू हुई स्टार्टअप कंपनी हिम शक्ति ग्लोबल फूड्स को चुना है। इससे उत्तराखंड वासियों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही में स्वरोजगार की दिशा में कार्य कर रहे युवाओं का, किसानों का, काश्तकारों का महिलाओं का, ग्रामीणों का और कार्य करना चाह रहे लोगों का मनोबल बढ़ेगा ,रोजगार का सृजन तो होगा ही पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने भारत सरकार और हिंदुस्तान शॉट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने उत्तराखंड के एक ग्रामीण लघु उद्योग को प्राथमिकता दी है। 

 इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रमुख रूप से सांभर झील के नमक से बनने जा रहे हैं इन नए उत्पादों से 20,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। हम दुनिया को नमक के क्षेत्र में नए स्वास्थ्य वर्धक विकल्प श्रेष्ठ नमक देने जा रहे हैं इससे कोविड-19के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने माननीय मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी के का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से युवाओं को धरातल में नए बड़े मौके मिलने लगे हैं, भारत सरकार से योजना पास हो रही है,उत्तराखंड को नयी उपलब्धियां मिल रही है, आज का दिन स्वदेशी नमक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है उत्तराखंड के पहाड़ों की जड़ी बूटी शुद्ध स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद और राजस्थान की सांभर झील से मिलने वाले नमक के मिश्रण से बनने वाले शुद्ध स्वादिष्ट स्वास्थ्य वर्धक नमक दुनिया में नमक के क्षेत्र में नयी क्रांतिकारी विकल्प बनेगा, इससे उत्तराखंड के उत्पाद को हिन्दुस्तान और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी ,पलायन रोकने में मदद मिलेगी।

हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड के सीएमडी कमांडर कमलेश कुमार ने कहा कि इस नमक के अतुलनीय लाभ हैं यह विश्व का सबसे सेहतमंद और ऑर्गेनिक नमक है । 

उत्तराखंड में हिम शक्ति ग्लोबल फूड्स के संस्थापक हर्षित सहदेव ने कहा कि हमने उत्तराखंड के गांव से पहाड़ के नमक जो स्वादिष्ट तो होता ही है साथ में प्राकृतिक शुद्ध होने के कारण स्वास्थ्यवर्धक भी होता है को लांच किया था उस समय रॉ मटेरियल के रूप में सेहत मत नमक की तलाश थी उस समय कुछ एक्सपर्ट ने बताया कि पिंक हिमालयन साल्टसेंधा नमक सेहतमंद नमक है और यह ज्यादातर पाकिस्तान से आता है उनका इस्तेमाल करना हमने उचित नहीं समझा और फिर तलाश हुई एक उससे भी बेहतर नमक की और वह तलाश खत्म हुई राजस्थान की सांभर झील से मिलने वाले नमक से यह नमक सभी मानकों में बेहतर और सेहतमंद है आने वाले समय में यह नमक अपने गुणों के कारण विश्व में सबसे ज्यादा मांगने वाला नमक बनने वाला है। उन्होंने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें