अवैध स्मैक बेचता दुकानदार गिरफ्तार
कोटद्वार। प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर श्री हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोकते समय युवक भागने की कोशिश कर रहा था तो मौके पर मौजूद पुलिस ने घैराबंदी कर युवक आशीष को दबोच लिया। अभियुक्त आशीष रावत को एफ. सी.आई. गोदाम जाने वाले मोड़ के पास से 4.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त स्मैक हरियाणा से एहसान नामक ट्रक ड्राइवर से लेकर श्रीनगर में युवाओं को बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु लाया था। अभियुक्त पौड़ी रोड़ में एफसीआई गोदाम मोड़ पर अपनी परचून की दुकान की आड़ में अवैध स्मैक बैचने का काम करता है। जिस संबन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम व कांउन्सलिंग की जा रही है। घटना में संलिप्त ट्रक ड्रइवर एहसान के विरूद्ध अंतर्गत धारा 27/29 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः-आशीष रावत पुत्र स्व0 श्री चितरंजन सिंह रावत निवासी- ग्राम गुराड़, पो0ओ0 ऐकेश्वर, थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल,हाल निवासी- ग्राम डांग श्रीनगर वार्ड़ नम्बर-12 जनपद पौड़ी गढ़वाल।
अल्टो कार गिरी गहरी खाई में, पुलिस ने घायलों को सकुशल निकाला
श्रीनर/पौड़ी। पुलिस कन्ट्रोल रूम पौड़ी द्वारा कोतवाली श्रीनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि श्रीनगर से खिर्सू जाते समय बलोड़ी के पास एक वाहन UA 09 2646 अल्टो कार जो अनियन्त्रित होकर सड़क से 200 मीटर गहरी खायी में गिर गयी है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओम राज चौहान, उ0नि0 दीपक तिवारी मय पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा घायलो का रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। उक्त वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्हे 108 की मदद से उपचार हेतु संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया है।
घायलों का नाम पताः-कु0 विमला राणा पुत्री राम सिह राणा निवासी- ग्राम पेण्डुला, थाना कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र- 21 वर्ष।अक्षत काला पुत्र जी0आर0 काला निवासी ग्राम चांग गडोलिया, थाना कीर्तिगनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र- 24 वर्ष।
‘‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान‘‘ का हुआ शुभारम्भ
पौड़ी जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए 158 ए एन एम व 58 सी एच ओ को दिया जा रहा प्रशिक्षण
इन लाइन काम करने के लिए मिले ए एन एम ओ सी एच ओ को 228 टेबलेट
‘‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान‘‘ का मंगलवार को हुआ शुभारम्भ हुवा। अभियान के तहत गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु की स्वास्थ्य संबधी देखभाल पर ऑनलाइन नजर रखने के लिए अनमोल एप्प योजना जारी की गयी है। अनमोल एप के माध्यम से ए.एन.एम निर्धारित समय सीमा पर गर्भवती महिलाओं की समस्त जांचो आदि का रिकार्ड अनमोल एप्प मे दर्ज करेंगी, जिसमें गर्भवती माताओं का वजन, ब्लडप्रेशर, ब्लडग्रुप, दवाईयां, मासिक चैकअप का समस्त ब्यौरा उपलब्ध रहेगा, जिससे गर्भावस्था के दौरान आपात स्थिति में परिवहन सुविधा एवं प्रसूति विषेशज्ञ जैसी सेवाएं लाभार्थी को उपलब्ध करायी जा सकेगी। साथ ही 0 से 24 माह के बच्चे के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संबधी निगरानी भी इस एप्प में दर्ज की जायेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारम्भ किया गया है, इस अभियान के तहत केन्द्र सरकार द्वारा देश भर की गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु की स्वास्थ्य संबधी देखभाल पर ऑनलाइन नजर रखने के लिए अनमोल एप्प योजना जारी की गयी है। कहा कि अनमोल एप्प पर सभी जानकारियां ऑनलाइन होने से लाभार्थी देश के किसी भी दूसरे स्थान पर अपनी आर.सी.एच. आईडी सर्च कर स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त कर सकता हैं। अनमोल एप्प पर लाभार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र की आशा कार्यकत्री, ए.एन.एम. के माध्यम से किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड में भी इस एप्प के माध्यम से ऑनलाइन प्रसूति एवं बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी रखने हेतु इस एप के सुचारु रुप से संचालन हेतु पौड़ी जनपद में गर्भवती महिलाओं/प्रसुति एवं 0 से 24 माह तक के बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधायें जैसे-उनका रजिस्ट्रेशन, टीकाकरण सम्बन्धी जानकारियां अब 25 अगस्त, 2021 से ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। जनपद स्तर पर अनमोल एप्प का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, अनमोल एप्प पर लाभार्थियों का ऑनलाइन डाटा फीड करने हेतु ब्लॉक स्तर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत सभी 170 ए.एन.एम. और 58 सी.एच.ओ. को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिस हेतु ए.एन.एम. व सी.एच.ओ. को ऑनलाइन कार्य करने हेतु 228 टैबलेट वितरित किये जा चुके है।


