अवैध खनन में पांच डंपर सीज, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा खनन माफियाओं पर सख्त।
रवन्ने के अवैध प्रयोग पर जारी खनन माफियाओं का खेल
कोटद्वार । तहसील प्रशासन ने बुधवार रात अवैध खनन का परिवहन करते हुए व एक ही रवन्ने पर दो बार गाडी ले जाने की पुष्टी के बाद पांच डंपरो को सीज किया है । विदित हो कि क्षेत्र की नदियों में खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद भी चोरी-छिपे दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे तक अवैध खनन हो रहा है। खनन माफिया पर कोई अंकुश न होने के कारण वे यह बेखौफ खनन कर रहे हैं। वर्तमान में तहसील प्रशासन खनन पर जबरदस्त कार्यवाही कर रहा है।उपजिलाधिकारी कोटद्वार योगेश मेहरा ने बताया कि बीते बुधवार रात को छापेमारी में कौडिया चैक पोस्ट में पांच डंपर वाहनों को खनिज ले जाते हुए पकड़ा गया। इस दौरान चालक खनिज से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए। जो रवन्ना दिखाया उसमें पहले ही गाडी जा चुकी थी जिसके कारण इन सभी डंपरों को अवैध खनन में सीज किया गया। उन्होंने बताया कि नदियों में छापेमारी व परिवहन कर रहे खनन में अभियान इसी तरह चलाया जाएगा।उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा की अवैध खनन के खिलाफ कठोर कार्यवाही से खनन माफियाओं के होश उडे हुए हैं।
कोटद्वार सिडकुल प्रबंधन ने लिया स्वत: संज्ञान, औद्योगिक क्षेत्र में जल्द होगा मरम्मत कार्य
कोटद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली एवं बिजली पानी की खराब दशा को देखते हुए सिडकुल प्रबंधन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
कोटद्वार।नगर क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र हैं, जिनमें सड़क, नाली, बिजली पानी की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है. कई वर्षों से सिडकुल स्थित औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और नालियों के मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है, लेकिन अब सिडकुल प्रबंधन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नाली, सड़क, बिजली, पानी की मरम्मत के कार्य के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए हैं।कोटद्वार क्षेत्र में चार औद्योगिक क्षेत्र स्थापित हैं, जिसमें सीताबपुर औद्योगिक क्षेत्र, बलभद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र, जसोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र और सिडकुल सिगड़ी औद्योगिक क्षेत्र शामिल है। चारों औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें, नालियां, बिजली, पानी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. कई वर्षों से इन औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली, पानी, सड़क, नालियों की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ था, सिडकुल प्रबंधन के संज्ञान के बाद मरम्मत कार्य जल्द हो सकेगा।सिडकुल में होगा मरम्मत कार्य सब डिविजनल चार्ज कम होने से लोगों को मिलेगी रियायत, MDDA ने प्रशासन को लिखा पत्र दिसंबर महीने से सिडकुल स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में मेंटेनेंस का जो कार्य दिया जाता तो वह पहले परमानेंट गवर्नमेंट एजेंसी को दिया जाता था। वह उसके बाद किसी और से कांट्रैक्ट से काम करवाती थी. इस कारण कार्य में काफी समय लग जाता था, इस बार सिडकुल प्रबंधक ने निर्णय लिया है कि टेंडर सेंट्रलाइज किया जाए।सेंट्रलाइज टेंडर कर डायरेक्ट इंपैनल कार्य करने वाले एजेंसी से किया गया। इंपैनल हो चुका है और वर्क ऑर्डर भी कर दिया गया है। वर्क ऑर्डर के बाद जो सिडकुल की फीस होती है वह जमा करनी होती है. फीस जमा करने के बाद कुछ दिनों में यह कार्य शुरू कर देंगे, इस कार्य में सड़क, नाली, बिजली, पानी और जो सिडकुल क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य है वह पूरा किया जाएगा।
