आंधी तूफ़ान ने कोटद्वार में बरपाया कहर, बाग बगीचों सहित पुलों पर लगी रेलिंग को उखाड़ फेंका
कोटद्वार में बुधवार को आए भयंकर आंधी तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी तूफान ने सिद्धबली बाबा मंदिर के समीप स्थित पुल की सुरक्षा रेलिंग को भी उखाड़ फेंका वही सनेह क्षेत्र में ज्ञानोदय विद्यालय की विद्यालय की छत की टिन को भी उखाड़ने में कोई कोर कसर नहीं रखी। इसके अलावा कोटद्वार क्षेत्र के तमाम बगीचों में आम कटहल लीची बेल के पेड़ों को भी तबाह कर डाला। वहीं आम लीची कटहल की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। भयंकर आंधी ने कोटद्वार में काफी अफरातफरी मचाई है।
अवैध खनन, नशा, संदिग्धों के सत्यापन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का अल्टीमेटम
कोटद्वार 18 मई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित स्थानीय सामाजिक महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रभारी उप जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक ली गई। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को क्षेत्र के विकास, अवैध खनन, अवैध नशे पर रोक एवं संदिग्धों के सत्यापन पर कार्यवाही करने, में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए।
कोटद्वार में अपने निजी आवास पर आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी उप जिलाधिकारी को कोटद्वार में रहकर क्षेत्र की समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए। जिस पर प्रभारी उप जिलाअधिकारी ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को वह कोटद्वार में बैठा करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की उन सभी सरकारी जमीनों के बारे में जानकारी ली जिसमें कि आगे चलकर विकास की योजनाएं संचालित कर निर्माण कार्य कराए जा सकें। उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या पर भी अधिकारियों से वार्ता की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में नदियों में हो रहे अवैध खनन पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए साथ ही पुलिस प्रशासन को खनन के स्थानों पर अधिक गश्त बढ़ाने की बात भी कही।
इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस के अधिकारियों से क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को आवश्यक रूप से पुलिस सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किरायेदारों सहित संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमण हटाए जाने के लिए कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने सब्जी मार्केट में लाइसेंसधारियों को ही दुकान लगाने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में नशे के आदी हो रहे युवकों एवं नशे का व्यापार कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि विद्यालयों एवं कॉलेजों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएं एवं नशे के आदि हुए युवाओं को काउंसिलिंग दी जाए व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाए| जिससे नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं को रोका जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को शहर में ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जिससे शहर के भीतर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। उन्होंने शहर के अंतर्गत स्पीड में चलने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही करने की बात कही।
विधानसभा अध्यक्ष ने तहसील में शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण किए जाने को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि शहर में विभिन्न जगहों पर सीएसआर फंड के माध्यम से वाटर एटीएम लगवाना चाहती हैं जिसके लिए अधिकारी विभिन्न उपयुक्त स्थानों का चयन कर उन्हे जानकारी दें जिस जगह पर पानी एवं बिजली की उपलब्धता हो। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्ताई से कहा की सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए। इस अवसर पर प्रभारी उप जिला अधिकारी प्रमोद कुमार, एएसपी मनीषा जोशी, एसएचओ विजय सिंह मौजूद रहे।
रांसी स्टेडियम में उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती के चौथे दिन 122अभ्यर्थी अनुपस्थित, 60 फेल
218 युवाओं ने पार की पहली बाधा
दिनांक:- 18.05.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारम्भ की गई। 15 मई से होने वाली परीक्षा में प्रत्येक दिवस लगभग 400 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करायी जा रही है। इस परीक्षा हेतु जनपद पौड़ी गढ़वाल से कुल 12,356 महिला/पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया है। भर्ती के चौथे दिन का विवरण निम्नवत दिया जा रहा है।
पुलिस भर्ती का चौथे दिन
👉 शारीरिक दक्षता परीक्षा में 400 में से कुल 278 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
👉 122 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
👉 218 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे।
👉 60 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे।
भर्ती को सकुशल सम्पन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक संचार पौड़ी, श्री अनूप काला, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री प्रेम लाल टम्टा, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन श्री विभव सैनी, प्रतिसार निरीक्षक, श्री विपेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
*प्रेस नोटः- (श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल)*
पौड़ी पुलिस ने चलाया मौडिफाईड मोटर साईकिल साईलेन्सरों का चैकिंग अभियान
6 मौडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक,यातायात,उत्तराखण्ड के निर्देश के क्रम में दुपहिया वाहन विशेषकर बुलेट मोटर साईकिल पर मानकों के विपरीत मौडिफाईड/ रेट्रो साईलेन्सर लगाकर वाहन चालने वालों पर सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मौडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाकर वाहन चालने वालों पर 15 दिवसीय अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम दिनांक 18.05.2022 कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा चुंगी बैरियर,श्रीनगर बाजार में 06 मौडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर लगाकर वाहन चालने वाले व्यक्तियों का मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 194 F (B) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुये मोडिफाईड साईलेन्सर निकालकर चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त चैकिंग अभियान अभियान लागातार जारी है।
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल
2. उ0नि0 अजय कमार
3. मुख्य आरक्षी 56 ना0पु0 हरेन्द्र गुसाई
4. आरक्षी 30 ना0पु0 सुन्दर चौहान


