मेनू
News

अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे ……….

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 अतिक्रमण  पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाया स्टे ……….

कोटद्वार। व्यापारियों को सुप्रीम कोर्ट के स्टे दिये जाने से एनएच पर नजूल भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल रूक गया है। हालांकि व्यापारियों के द्वारा स्वंय ही अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रही।गौरतलब है कि नजूल भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर कुछ व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में व्यापारियों ने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर उच्च न्यायालय के द्वारा व्यापारियों के पक्ष को नहीं सुना गया था, तथा जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया गया है। जिससे दूसरे एवं तीसरे मंजिल पर रहने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उच्च न्यायालय के द्वारा सिर्फ बरामदों को खाली करने के आदेश दिये गये थे। व्यापारियों के पक्ष को सुनते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल उच्च न्यायालय को व्यापारियों का पक्ष सुनने के लिए समय दिये जाने की बात करते हुए आगामी आठ जनवरी 2021 तक अतिक्रमण हटाये जाने पर यथा स्थिति बनाने के निर्देश दिये है, सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्टे दिये जाने के बाद अब देखना है कि व्यापारियों के द्वारा एक बार फिर से नैनीताल उच्च न्यायालय में व्यापारियों के हित में जोरदार पैरवी की जाती है कि नहीं।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने की भर्ती होने वाले युवाओं के लिए नि:शुल्क आवास एवं भोजन व्यवस्था

 कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा के सेना में भर्ती होने वाले भावी जवानों के लिए नि:शुल्क भोजन आवास व्यवस्था शुरू कर दी गयी है।  विगत 3 वर्षों से यह व्यवस्था चलाई जा रही है। गढ़वाल के 6 जिले पौड़ी गढ़वाल चमोली टिहरी उत्तरकाशी हरिद्वार देहरादून आदि इसमें सिरकत कर रहे है ।  दो समय की भोजन ओर रहने की व्यवस्था 20 दिसम्बर से 2   जनवरी तक रहेगी

 वही वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत भारतीय जनता पार्टी युवा लगाए गए निशुल्क लंगर में  द्वारा लगाए गए निशुल्क सेना भर्ती में आए युवाओं को  भोजन परोसा वही वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा की अक्सर भर्ती के दौरान युवाओं की भीड़ अधिक हो जाती है इस भीड़ का बहुत से लोग नाजायज फायदा उठाते हैं इसलिए हमने गुरुद्वारा वेडिंग प्वाइंट   स्थानीय व्यापारियों व्यापारियों से अपील की है उचित दामों पर भोजन व्यवस्था की  की जाए। इस मौके पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ नौटियाल गौरव जोशी गौरव ठाकुर धर्मवीर गुसाईं विपिन कैथोला सुनील गोयल आदि मौजूद रहे।

सेना भर्ती के पहले दिन युवाओं ने दिखाया अपना दमखम

कोटद्वार।विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली रविवार से शुरू हो गयी है रैली के पहले दिन में  जिला उत्तरकाशी के तहसील पुरोला, मोरी, राजगडी, डूंडा, चिन्याली, सौंड, भटवाडी तथा बडकोट के युवाओं की भर्ती होगी। रविवार को होने वाली भर्ती रैली में शामिल शामिल हुई।

बताते चलें की 8 तहसील के 37 अभियर्थियों ने रजिट्रेशन किया। जिसमे से 2500 अभियर्थियों ने भाग लिया। 

उत्तरकाशी के युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। 2500 युवाओं ने भर्ती होने के लिए कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ लगाई।  अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 150 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर की दौड़  पूरी कर  मैदान के चार चक्कर लगवाए गए।  दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि  सिविल प्रशासन ने द्वारा भी कोविड 19 की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोशलडिस्टनसिंग का पालन करते हुए भर्ती रैली कराई जा रही है ।इस अवसर पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपाई सूबेदार मेजर संजीव उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा तहसीलदार विकास अवस्थी कर्नल अनिल जी झारिया कर्नल विजय राणा लेफ्टिनेंट कर्नल नाथ बाबू कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, अधीक्षक पुलिस अधीक्षक अनिल जोशी योगेश चौधरी संदीप अस्नावडे आदि मौजूद रहे।

पांच दिन से लापता पोस्ट ऑफिस कर्मचारी का नही मिला कोई सुराग ।

सतपुली । थाना सतपुली के अन्तर्गत पोस्ट ऑफिस कर्मचारी राकेश कुमार पुत्र भक्ति प्रसाद, उम्र 44 वर्ष पांच दिन पहले घर अपने सरकारी आवास पोस्ट ऑफिस सतपुली से घर पर बिना बताये गायब हो गए । जिसकी सूचना उनकी पत्नी मीना देवी ने थाना सतपुली में दी । थाना सतपुली को सूचना मिलते ही पुलिस टीम व्यक्ति की तलाश में लग लगी लेकिन अभी तक राकेश का कही पता नही चल पाया है ।थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल ने बताया कि पुलिस टीम राकेश कुमार की तलाश के लिए सतपुली के आस पास क्षेत्र में तलाश में जुटी है जिसके दौरान राकेश कुमार के 15 दिसम्बर को बोंसाल के नंगे पैर देखे जाने के बारे में स्थानीयों द्वारा देखे जाने की सूचना मिली तब से व्यक्ति की कही सूचना नही मिली है पुलिस टीम तलाश में जुटी है व्यक्ति के मिलते ही उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा ।

संबंधित खबरें