अवैध खननकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आपस में भिड़ गए बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता
मोटाढांग कण्वघाटी मोटरमार्ग व सिंचाई विभाग की नहर पर अतिक्रमण करने वाले लोगों संभाल रहे प्रदर्शन की कमान
कोटद्वार।अवैध खननकारियो से परेशान स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन के खिलाफ तहसील में जमकर की नारेबाजी कर प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़े भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ता !
अवैध खनन कार्यों के दिन रात चल रहे ओवरलोड वाहनों कि आवाजाही से परेशान होकर वार्ड नंबर 31 पदमपुर मोटरढाक क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने तहसील परिसर में पहुंचकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । लेकिन प्रदर्शन के दौरान उस वक्त माहौल गरम हो गया जब नारेबाजी करते हुए, कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।मामला इस बात पर बिगड़ा कि जब धरना करने आए लोग स्थानीय प्रशासन और सरकार के खिलाफ़ नारेबाजी कर रहे थे, वहीं प्रदर्शनकारियों के बीच में एक व्यक्ति ने जैसे ही स्थानीय विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाया तो इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ नौडियाल भड़क उठे और कहा इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन अवैध खनन और ओवरलोड वाहन की आड में राजनीति करने पर पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल भडक उठे। पटवाल ने भाजपा पार्षद पर प्रदर्शन की आड में राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन की कमान संभालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता सडक और सिंचाई विभाग की नहर पर किए अतिक्रमण से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए मजबूर होकर प्रदर्शन में शामिल हुए। नारेबाजी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ओवरलोड डंपरों से सडकें छतिग्रस्त हो गई है। साथ ही पानी की पाइपलाइन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ओवरलोड डंपरों के कारण सड़कों पर चलने में भी डर लगता है, लेकिन अभी तक स्थानीय प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौडियाल ने कहा कि अवैध खनन के ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दे दिए हैं। साथ ही मैं खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करुँगी।इस मौके पर स्थानीय पार्षद सौरव नौडियाल,विमला रावत अस्मिता, दुनिया, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी अनिता भंडारी, पद्मा बिष्ट, पुष्पा नेगी, बबीता, शोभा, शाकंबरी देवी, तेजपाल सिंह पटवाल, सुरेंद्र प्रसाद धूलिया, गजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
बीजेपी नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच तू मैं मैं
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्रीय विधायक रावत पर जंगल से सटे क्षेत्रों कीजिए उदासीनता का लगाया आरोप
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्रीय विधायक हरक सिंह रावत पर जंगल से सटे क्षेत्रों के प्रति उदासीनता का लगाया आरोप
कोटद्वार । विधानसभा कोटद्वार में वन क्षेत्र से सटे गांवों में पूर्व में बनी हाथी सुरक्षा दीवारों की मरम्मत न किये जाने से हाथियों के द्वारा किसानों की खेती को नुकसान किये जाने को लेकर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक पर क्षेत्र के विकास के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। हाथियों के द्वारा लगातार आबादी क्षेत्र में आकर नुकसान का जायजा लेने के लिए लालपानी, सनेह का क्षेत्र भ्रमण करते हुए हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2013-14 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उनके अथक प्रयास से रामपुर क्षेत्र से लेकर सनेह तक लगभग पंद्रह सौ मीटर हाथी सुरक्षा दीवार का निर्माण करवाया गया था, जिससे हाथियों का आबादी क्षेत्र में आने पर रोकथाम हो गयी थी, लेकिन वर्ष 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उक्त हाथी सुरक्षा दीवार जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गयी है। हाथी सुरक्षा दीवार की मरम्मत न होने से अब हाथी उक्त सुरक्षा दीवार के टूटे हुए रास्तों से एक बार फिर से आबादी क्षेत्र में आकर किसानों की खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे है, यहां तक कि अब हाथी बगीचों में आकर पेड़ पौधों, एवं साग सब्जी को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे है, उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर भी विकास कार्यो के प्रति निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय विकास के वादे करने के बाद भी कोटद्वार विधानसभा का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। उन्होंने विधानसभा के अतंर्गत झंडीचौड, सिगड्डी, मवाकोट, कलालघाटी, लालपानी सनेह सहित आवश्यक जगहों पर हाथी सुरक्षा दीवार दीवार बनाये जाने की मांग की है। इस मौके पर पार्षद अनिल रावत, अतुल कोटनाला, कमल किशोर, शारदा प्रसाद, कुलदीप सकलानी, नरेन्द्र सिंह, गणेश भटृट, सुरेन्द्र कुमार, लोचन राणा, शाकम्बर सिंह, पान सिंह अधिकारी, नत्थू सिह अधिकारी मौजूद थे ।

