मेनू
News

अजब गजब पहली बार कण्वाश्रम महोत्सव मेला स्थल की बजाय कोटद्वार आटिडोरिम में शुरू….!

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   अजब गजब 
 पहली बार कण्वाश्रम महोत्सव मेला स्थल की बजाय कोटद्वार आटिडोरिम में शुरू….! 

 कर्णवाश्रम व कर्णवाश्रम महोत्सव की पहचान का सच, कितना सच्चा कितना झूठा 

  क्या मुख्य अतिथि तक मेला स्थल तक जाने से कतरा रहे….!

रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार 

कोटद्वार। कोटद्वार स्थित चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली व महर्षि कण्व की तपोभूमि कण्वाश्रम में चार दिवसीय बसंत महोत्सव आरंभ सोमवार को शुरू हो गया । मेले का शुभारंभ उत्राखंड राज्य के इतिहास में पहली बार मेला स्थल कण्वाश्रम,कलालघाटी के  बजाय कोटद्वार स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि कण्वाश्रम एक शिक्षा का केंद्र था जहाँ हजारों छात्र पढ़ते थे, इतनी ही नहीं यह आध्यात्मिक शिक्षा का भी केंद्र था। इससे पूर्व नगर के विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। वहीं कार्यक्रम के दौरान अल्मोड़ा से आई छोलिया नृत्य की टीम ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्र मुग्ध किया। 

 कोटद्वार में आयोजित होने वाला राजकीय कर्णवाश्रम महोत्सव राज्य बनने के बाद से ही कोटद्वार सहित पूरे राज्य व पड़ोसी राज्यों में विशेष पहचान बनाए हुए है। मेले के शुभारंभ से समापन के समस्त कार्यक्रम मेला स्थल व उससे सटे विद्यालयों में आयोजित होते रहे हैं। इस बार मेला समिति द्वारा लिया निर्णय कोटद्वार की जनता की समझ से परे लग रहा है। राज्य स्तरीय कर्णवाश्रम महोत्सव का आयोजन महर्षि कर्ण्व की तपोस्थली व चक्रवर्ती सम्राट भरत की क्रीड़ा स्थली को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने व विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के साथ उत्राखंड की संस्कृति को बढ़ावा दिलाने के लिए भी होता है। क्या मेला समिति का मेला शुभारंभ मेला स्थल कण्वाश्रम की बजाय कोटद्वार आटिडोरिम में करने का निर्णय कर्णवाश्रम के हित में है या कोटद्वार के हित में…..?

 इस मौके पर मेला समिति अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, संयोजक मंजुल डबराल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैथोला, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, पद्मश बुड़ाकोटी, बीना रावत, रानी नेगी, शिक्षक सुनील रावत, विनोद पंत, सौरभ नौडियाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें