मेनू
News

अग्नीपथ योजना से देश के युवा सरकार पर पड़े भारी

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

   देश के युवा सरकार की अग्नीपथ योजना के खिलाफ उतरे सड़कों पर, की भारी आगजनी और तोड़फोड़

अग्नीपथ योजना को लेकर देश के अधिकांश राज्यों में बवाल, युवाओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रेलवे स्टेशन रेल बोगियों और परिवहन निगम की बसें जलाई

   उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, हैदराबाद, दिल्ली सहित कई राज्यों में युवाओं का आक्रोश, जगह जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं

  युवाओं के तांडव से स्कूली बच्चे भी फंसे, साथ ही रेलवे स्टेशनों,बस अड्डों पर बच्चे, बूढ़े, और महिलाएं रेलवे स्टेशन बस अड्डों में खाने के लिए तरसे।

  देश के भविष्य के अग्नि वीरों ने सेना और देश सेवा के बदले अब देश को ही और देश की संपत्ति को ही नुकसान पहुंचाने शुरू किया जगह-जगह रेलवे बोगियों में लगाई आग तो कहीं रेलवे स्टेशन को भी फूंका, रोडवेज बस अड्डों को भी नहीं बख्शा।

  केंद्र और राज्य सरकारें देश के युवाओं के आगे विवश नहीं नियंत्रण हो पा रहा है युवाओं  पर नियंत्रण। युवाओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है देश के विभिन्न राज्यों में फैली युवाओं की गुस्से की लहर। आगजनी और तोड़फोड़ के कारण गुरुग्राम में धारा 144 भी लागू।

   युवाओं के गुस्से को देखते हुए रक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार ने युवाओं की भर्ती की आयु सीमा बढ़ाई, अब 21 वर्ष के बजाय 23 वर्ष तक के युवा भर्ती में ले सकेंगे भाग। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 जून को वायु सेना भर्ती की घोषणा की।

               नौ सेना चीफ एडमिरल आर हरिहरन

नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार ने अग्नीपथ योजना और देश में युवाओं के आक्रोश पर बोलते हुए कहा कि अग्निपथ योजना बहुत लंबे विचार-विमर्श और अनुभव के आधार पर तैयार की गई है योजना से युवाओं को काफी फायदा होगा युवाओं की नाराजगी पर बोलते हुए कहा कि अग्निपथ योजना में फीडबैक लेकर युवाओं के भविष्य को देखते हुए समय-समय पर बदलाव होंगे जैसे कि अभी 2 वर्ष से भर्ती रैली नहीं होने पर बदलाव कर 21 वर्ष के बजाय 23 वर्ष तक आयु सीमा बढ़ाई गई है तथा भविष्य में भी फीडबैक लेकर अन्य सुधार किए जाएंगे अग्निपथ योजना का उद्देश्य सेना में आधुनिक तकनीक युवा जोश को सही तरीके से इस्तेमाल करने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें