मेनू
News

अग्निवीरों को यूपी में छपे मैनुअल स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र बनवा रहा यूपी का व्यक्ति

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 अग्निवीरों को यूपी में छपे मैनुअल स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र बनवा रहा यूपी का व्यक्ति

 मैनुअल शपथपत्र कई वर्षों से छपने है बंद

कोटद्वार। कोटद्वार में चल रही अग्निपथ योजना के अग्निवीर भर्ती योजना में मंगलवार को युवाओं के साथ धोखाधड़ी कर नकली स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र बनाने का मामला प्रकाश में आ रहा है।

  सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कौडिया आर्मी कैम्पस के समीप कोई व्यक्ति उत्तर प्रदेश में छपे मैनुअल स्टाम्प पेपर पर 200 रूपये लेकर शपथ पत्र बना रहा है जोकि युवाओं को सीधा सीधा धोखाधड़ी की जा रही है। गौरतलब है कि मैनुअल स्टाम्प पेपर बंद हुए कई वर्ष हो चुके हैं। कोटद्वार तहसील में वर्षों से स्टाम्प वेंडर का काम कर रहे महेश नेगी ने बताया कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली कि कोई व्यक्ति आर्मी कैम्पस के समीप उत्तर प्रदेश में छपे स्टाम्प पेपर में शपथ पत्र बना रहा साथ ही नोटरी भी कर रहा है जोकि सरासर युवाओं को धोखा देने का काम है। नेगी ने बताया कि कोटद्वार थाने में उनके द्वारा जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें