कोटद्वार के कांग्रेसी हरक के कांग्रेस में आने के बाद किस पर कोटद्वार की बर्बादी का आरोप लगाएंगे
क्या कोटद्वार की जनता भाजपा-कांग्रेस भाई भाई के नारे पर वोट करेगी …..?
हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद बड़े भाई छोटे भाई के गले मिलने के बाद कोटद्वार में जनता क्या गुल खिलाएगी
कोटद्वार में देवर भाभी का क्या चूल्हा सांझा होगा 2022 विधानसभा चुनाव में
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड में किसकी सरकार बनेगी यह तो जनता तय करेगी, लेकिन राजनीति के महारथी जनता को अपने जुमलों में पिछले बीस सालों से गुमराह करते ही आए हैं। बात करते हैं कोटद्वार विधानसभा की जिसमें पिछले पांच सालों से कोटद्वार के पूर्व विधायक से लेकर आम कांग्रेसी कार्यकर्ता हरक सिंह को कोस रहा था, लेकिन जब अब हरक सिंह उनकी पार्टी के गले का हार बनने जा रहे हैं तो क्या वे हरक सिंह को कोटद्वार की बर्बादी का जिम्मेदार बता पाएंगे…..? कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की दावेदारी लगभग तय है ऐसे में क्या सुरेंद्र सिंह हरक को कांग्रेस में पचा पाएंगे ? सबसे बड़ समस्या कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए बन रही है जो बार-बार बीजेपी से ज्यादा कोटद्वार की बर्बादी का कारण हरक सिंह को कोटद्वार की जनता को बताने और समझाने का प्रयास कर रहे हैं। कोटद्वार में अब जो भी बीजेपी का दावेदार होगा उसके लिए एक काम तो आसान हो गया कि उसे बीजेपी के विधायक की आलोचना करने से पहले अपने पाले में आए विधायक मंत्री की कार्यशैली से जनता को कांग्रेस में मिलाने का जबाव भी देना होगा! इस मसले से निश्चित रूप में कोटद्वार का विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ लेने वाला हो गया है।