मेनू
News

कोटद्वार की नई अपर पुलिस मनीषा जोशी ने संभाला कार्यभार

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार की नई अपर पुलिस मनीषा जोशी ने संभाला कार्यभार

नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक  मनीषा जोशी ने शनिवार को कोटद्वार पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। मनीषा जोशी ने मिडिया से मुलाकात करते  हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता महिलाओं को न्याय दिलाने , स्कूली बच्चों में बढते नशे की रोकथाम, कोटद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, बाहरी राज्यों से कोटद्वार में व्यापार करने वाले फेरी,फड लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों का सत्यापन करना, महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर अनावश्यक कालेजों से बाहर विशेष रूप से छात्राओं को काउंसलिंग कर अविभावकों से मिलकर रोक लगाने, पहाड़ी क्षेत्रों से महिला, बच्चियों की तस्करी की रोकथाम महिला हेल्पलाइन मैं आने वाली शिकायतों का निस्तारण, अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाकर  गंभीरता से निपटाने पर फोकस किया जायेगा।

संबंधित खबरें